रैक लोडिंग का बहिष्कार
Author : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 24 Oct 2013 4:11 AM
मुंशी के साथ मारपीट पर मजदूर में आक्रोश मिर्जाचौकी : मिर्जाचौकी में रेलवे रैक लोडिंग के दौरान हीरा भगत व क्रशर के मुंशी विनोद पंडित को मंगलवार देर शाम रेल कर्मचारी द्वारा पीटे जाने के विरोध में बुधवार को सैकड़ों मजदूरों ने रैक लोडिंग कार्य का बहिष्कार किया. इसके कारण एक मालगाड़ी को वापस भेज […]
मुंशी के साथ मारपीट पर मजदूर में आक्रोश
मिर्जाचौकी : मिर्जाचौकी में रेलवे रैक लोडिंग के दौरान हीरा भगत व क्रशर के मुंशी विनोद पंडित को मंगलवार देर शाम रेल कर्मचारी द्वारा पीटे जाने के विरोध में बुधवार को सैकड़ों मजदूरों ने रैक लोडिंग कार्य का बहिष्कार किया. इसके कारण एक मालगाड़ी को वापस भेज दिया गया.
स्टेशन प्रबंधक धनश्याम दास ने इसकी जानकारी दी. श्री पंडित ने बताया कि रेलवे रैक लोड होने के बाद मैमो देने मिर्जाचौकी स्टेशन पहुंचा. इसी बीच माल क्लर्क जन्मजय ओझा ने मेमो लेने से इनकार कर दिया. इसे लेकर कहा सूनी हो गयी. कुछ देर बाद क्लर्क के चार साथियों ने आकर मुङो पीटने लगे. इस दौरान 38 हजार रुपये भी इन लोगों ने छिन लिये.
इसे लेकर मिर्जाचौकी थाना व एसपी को लिखित शिकायत दी गयी है. रेल कर्मी जन्मजय ओझा ने आरोप को बेबुनियाद बताते हुए कहा कि मालगाड़ी लोड होने का समय साढ़े सात बजे था लेकिन मुंशी साढ़े नौ बजे मेरे पास आया. मारपीट की बात गलत है. वहीं दूसरी ओर मजदूरों ने सुबह प्रदर्शन करते हुए उक्त रेलकर्मी को निलंबित करने की मांग की. मजदूरों ने जमकर नारेबाजी भी की.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










