माफिया-पदाधिकारी में मिलीभगत

साहिबगंज : पत्थर माफिया व पदाधिकारियों की मिलीभगत से राजस्व की चोरी धड़ल्ले से की जा रही है. अनागत प्रश्न कार्यान्वयन समिति के सभापति सह महगामा विधायक राजेश रंजन ने मंगलवार को परिसदन सभाकक्ष में पदाधिकारियों के साथ बैठक के बाद पत्रकारों से यह बातें कही. उन्होंने कहा कि पत्थर माफिया व पदाधिकारी दोनों की […]
साहिबगंज : पत्थर माफिया व पदाधिकारियों की मिलीभगत से राजस्व की चोरी धड़ल्ले से की जा रही है. अनागत प्रश्न कार्यान्वयन समिति के सभापति सह महगामा विधायक राजेश रंजन ने मंगलवार को परिसदन सभाकक्ष में पदाधिकारियों के साथ बैठक के बाद पत्रकारों से यह बातें कही.
उन्होंने कहा कि पत्थर माफिया व पदाधिकारी दोनों की साङोदारी से लीज से ज्यादा क्षेत्र में खनन कार्य हो रहा है. बैठक में डीडीसी इकबाल आलम अंसारी, डीआरडीए निदेशक सीके मंडल, जिला खनन पदाधिकारी अशोक रजक, सीएस डा. विनोद कुमार, जिला पशुपालन पदाधिकारी बालेश्वर चौधरी सहित सभी विभागों के पदाधिकारी उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










