महाराष्ट्र पुलिस ने उधवा में मारा छापा
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 08 Oct 2013 1:46 AM
उधवा : मोबाइल चोरी मामले में महाराष्ट्र पुलिस ने उधवा के पियारपुर गांव में छापेमारी की. पुलिस ने गांव के सत्तार शेख व बेलाल शेख के अलावे अन्य घरों की तलाशी ली. इसमें स्थानीय पुलिस भी साथ थी. हालांकि पुलिस ने किसी भी प्रकार की जानकारी को सार्वजनिक करने से इनकार किया है. अनुसंधान जारी […]
उधवा : मोबाइल चोरी मामले में महाराष्ट्र पुलिस ने उधवा के पियारपुर गांव में छापेमारी की. पुलिस ने गांव के सत्तार शेख व बेलाल शेख के अलावे अन्य घरों की तलाशी ली. इसमें स्थानीय पुलिस भी साथ थी.
हालांकि पुलिस ने किसी भी प्रकार की जानकारी को सार्वजनिक करने से इनकार किया है. अनुसंधान जारी है. विश्वस्त सूत्रों की मानें तो महाराष्ट्र पुलिस पियारपुर निवासी रविउल शेख को अपने साथ लेकर आयी थी. जिसकी निशानदेही पर घरों में छापेमारी की.
इस क्रम में पुलिस ने किसी को गिरफ्तार नहीं किया है. लेकिन कुछ चोरी के सामान बरामद किये हैं. थाने में सत्तार शेख के भाई बेउल शेख को पुलिस ने पूछताछ के लिए राधानगर थाने लेकर आयी. जहां उससे काफी देर पूछताछ की गयी. छापेमारी अभियान में राधानगर थाना के सअनि उमेश अली व महाराष्ट्र के छह सदस्यीय पुलिस टीम शामिल थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










