बीएसएसआर की नयी कमेटी गठित, कमल सिंह बने अध्यक्ष

Updated:
विज्ञापन
बीएसएसआर की नयी कमेटी गठित, कमल सिंह बने अध्यक्ष

50 एमआर ने सर्वसम्मति से नयी कमेटी का गठन किया

विज्ञापन

बरहरवा. बिहार झारखंड सेल्स रिप्रेजेंटिव यूनियन (बीएसएसआर) बरहरवा की बैठक शनिवार रात पतना स्थित डाकबंगला में सम्पन्न हुई. जिसमें कमेटी को सुचारु रूप से चलाने तथा उनकी मांगों को गंभीरता के साथ संबंधित अधिकारियों व सरकार के समक्ष रखने के लिये पुरानी कमेटी को भंग कर नयी कमेटी का गठन किया गया. बैठक में मुख्य रूप से दवाओं के थोक विक्रेता सुमन कुमार, सत्येंद्र चौधरी, अभय कृष्ण झा और बसंत कुमार महतो मौजूद रहे. इस दौरान क्षेत्र के विभिन्न दवा कंपनियों के लगभग 50 एमआर ने सर्वसम्मति से नयी कमेटी का गठन किया. जिसमें अध्यक्ष कमल सिंह, उपाध्यक्ष राकेश सिंह और शेरशाह अली, सचिव श्रवण महतो, संयुक्त सचिव महेश महतो, सूरज पंडित, कोषाध्यक्ष चंदन गुप्ता, सह कोषाध्यक्ष ललन कुमार भगत, अंकेक्षक मनोज गुप्ता, निगरानी समिति सदस्य गोपाल झा और संरक्षक सत्येंद्र चौधरी, सुमन कुमार, अभय कृष्ण झा तथा बसंत कुमार महतो को बनाया गया. व

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Abdhesh Singh

लेखक के बारे में

By Abdhesh Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola