काम नहीं करने वाले हटेंगे

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 27 Sep 2013 3:27 AM

विज्ञापन

साहिबगंज : जिले में कांग्रेस ओबीसी प्रकोष्ठ के सभी प्रखंड अध्यक्ष व पदाधिकारी जो कार्य नहीं कर पा रहे हैं, उन्हें हटाकर नयी कमेटी का शीघ्र गठन किया जायेगा. यह बातें जिलाध्यक्ष अजय शर्मा ने गुरुवार को संवाददाताओं से बात करते हुए कही. उन्होंने कहा कि पिछले दिनों रांची में प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में अध्यक्ष […]

विज्ञापन

साहिबगंज : जिले में कांग्रेस ओबीसी प्रकोष्ठ के सभी प्रखंड अध्यक्ष पदाधिकारी जो कार्य नहीं कर पा रहे हैं, उन्हें हटाकर नयी कमेटी का शीघ्र गठन किया जायेगा. यह बातें जिलाध्यक्ष अजय शर्मा ने गुरुवार को संवाददाताओं से बात करते हुए कही.

उन्होंने कहा कि पिछले दिनों रांची में प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में अध्यक्ष विरेंद्र कुमार जायसवाल, ओबीसी विभाग की अध्यक्षता में बैठक हुई थी. इसमें झारखंड में ओबीसी विभाग को 27 प्रतिशत आरक्षण नहीं मिलने का मुद्दा उठाया गया. साथ ही ओबीसी के पदाधिकारियों को कांग्रेस के विभिन्न मंच पर उचित सम्मान नहीं मिलने को लेकर कांग्रेस आलाकमान से शिकायत करने का निर्णय लिया गया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola