खाद की अवैध बिक्री, लग रहा राजस्व का चुना

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 25 Sep 2013 2:03 AM

विज्ञापन

उधवा : राजमहल अनुमंडल क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर स्थित रासायनिक खाद विक्रेता बिना टैक्स भुगतान किये उर्वरकों की अवैध तरीके से खुलेआम बिक्री कर रहे हैं. इससे सरकार को राजस्व का चुना लग रहा है. यह मामला तब प्रकाश में आया जब गुप्त सूचना के आधार पर राजमहल अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी विजय आशिष कुजूर […]

विज्ञापन

उधवा : राजमहल अनुमंडल क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर स्थित रासायनिक खाद विक्रेता बिना टैक्स भुगतान किये उर्वरकों की अवैध तरीके से खुलेआम बिक्री कर रहे हैं. इससे सरकार को राजस्व का चुना लग रहा है.

यह मामला तब प्रकाश में आया जब गुप्त सूचना के आधार पर राजमहल अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी विजय आशिष कुजूर ने केलाबाड़ी स्थित मो महमुद के खाद दुकान में छापेमारी की. छापेमारी के दौरान दंडाधिकारी के रूप में लैंपस पदाधिकारी मो जुल्फिकार खान मौजूद थे.

इसे दौरान दुकानदार दुकान का लाइसेंस टैक्स भुगतान से संबंधित काई कागजात दिखाने में विफल रहा था. बाद में दुकानदार ने जो कागजात प्रस्तुत किया, उसमें भगत फर्टिलाइजर बरहरवा के कच्च वाउचर किसान सेवा केंद्र बरहरवा के वाउचर में टैन, सीएसटी संख्या अनुज्ञप्ति संख्या दर्ज नहीं है. इस संदर्भ में एसडीपीओ श्री कुजूर ने बताया कि कागजात की जांच किये जाने के बाद कार्रवाई की जायेगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola