ओके... भाजयुमो ने की एएसआइ मुकेश को हटाने की मांग

फोटो नं 14 एसबीजी 18 हैं.कैप्सन: गुरुवार को बैठक करते भाजयुमो के नेता.- एसआइ व भाजयुमो प्रखंड उपाध्यक्ष के बीच दुर्व्यवहार व मारपीट के घटना की निंदा.- महामंत्री ने कहा: निलंबन न होने पर पार्टी देगी धरनाप्रतिनिधि, बोरियोबालक मध्य विद्यालय में गुरुवार को भारतीय जनता युवा मोरचा की बैठक भाजयुमो के प्रखंड अध्यक्ष अमर दास […]
फोटो नं 14 एसबीजी 18 हैं.कैप्सन: गुरुवार को बैठक करते भाजयुमो के नेता.- एसआइ व भाजयुमो प्रखंड उपाध्यक्ष के बीच दुर्व्यवहार व मारपीट के घटना की निंदा.- महामंत्री ने कहा: निलंबन न होने पर पार्टी देगी धरनाप्रतिनिधि, बोरियोबालक मध्य विद्यालय में गुरुवार को भारतीय जनता युवा मोरचा की बैठक भाजयुमो के प्रखंड अध्यक्ष अमर दास की अध्यक्षता मंे हुई. बैठक में मुख्य रूप से 11 मई को बोरियो थाना में पदस्थापित एसआइ मुकेश सिंह द्वारा भाजयुमो प्रखंड उपाध्यक्ष मनोज रूंज के साथ दुर्व्यवहार एवं मारपीट करने के मामले पर चर्चा हुई. बैठक में इस घटना की निंदा की गयी एवं एसआइ मुकेश सिंह को निलंबित करने की मांग की. जिला महामंत्री नरेंद्र शर्मा ने कहा कि श्री सिंह द्वारा किया गया व्यवहार गलत है. उन्होंने जिला प्रशासन से एसआइ को निलंबित करने की मांग की. कहा कि अगर जिला प्रशासन द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की जाती है तो 17 मई को भारतीय जनता युवा मोरचा के बैनर तले एसआइ को निलंबित करने की मांग को लेकर धरना प्रदर्शन किया जायेगा. मौके पर भाजयुमो प्रखंड उपाध्यक्ष मनेाज रूंज, प्रेम कुमार गिरधारी ठाकुर, मिथुन यादव, अरविंद पंडित, राजू दत्ता, संजय यादव, देवाशीष दास, प्रणव दत्ता आदि उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










