एक और किशोर गंगा में डूबा, मौत

Published at :14 May 2015 7:03 PM (IST)
विज्ञापन
एक और किशोर गंगा में डूबा, मौत

– दो दिनों में दो बच्चों की मौत गंगा में डूबने से हो गयी है——————प्रतिनिधि, साहिबगंजगुरुवार को फिर गंगा में डूब कर एक किशोर की मौत हो गयी है. मृतक बालक रोहन सरकार संत प्रोविडेंस स्कूल में दसवीं का छात्र है और कमलटोला के अरुण सरकार के पुत्र हैं. अरुण पेशे से मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव हैं. […]

विज्ञापन

– दो दिनों में दो बच्चों की मौत गंगा में डूबने से हो गयी है——————प्रतिनिधि, साहिबगंजगुरुवार को फिर गंगा में डूब कर एक किशोर की मौत हो गयी है. मृतक बालक रोहन सरकार संत प्रोविडेंस स्कूल में दसवीं का छात्र है और कमलटोला के अरुण सरकार के पुत्र हैं. अरुण पेशे से मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव हैं. आज भी नाविकों के सहयोग से घंटों बाद शव को निकाला जा सका. घटना के बारे में बताया जाता है कि रोहन के माता पिता गुरुवार को किसी काम से बरहरवा गये थे. छोटा भाई रोबीन सरकार स्कूल गया था. रोहन इसी बीच नहाने के लिए बिजली घाट गया. गंगा में नहाने के क्रम में ही वह असंतुलित होकर गंगा में डूब गया. हो हल्ला होने पर ग्रामीण व पुलिस जुटी. तत्काल नाविक गंगा में जाल फेंकने लगे. काफी मशक्कत के बाद रोहन का शव गंगा से बरामद किया जा सका. नगर थाना के एएसआइ शिवचरण हेंब्रम ने मौके पर पहुंचकर होंडा साइन बाइक व छात्र रोहन का बैग बरामद किया. पुलिस शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. मामले की यूडी केस दर्ज कर छानबीन की जा रही है. बता दें कि बुधवार को भी गंगा में डूबने से शहर के एक बालक की मौत हो चुकी है. गुरुवार को पुन: एक और हादसे ने शहरवासियों को झकझोर दिया है.रोहन था संत प्रोविडेंस स्कूल का होनहार छात्रमृतक रोहन सरकार संत प्रोविडेंस स्कूल का होनहार छात्रों में से एक था. उसने इस बार संत प्रोविडेंस स्कूल से दसवीं की परीक्षा दी थी और रिजल्ट का इंतजार कर रहा था.——————–फोटो नंबर 14 एसबीजी 1 व 2 हैकैप्सन : गुरूवार को शव को देखने के लिए गंगा घाट पर लगी लोगो की भीडडूबने के बाद शव को निकालने में जुटी पुलिस व नाविक

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola