रंगदारी मंगने व अपहरण करने के प्रयास में एक गिरफ्तार

प्रतिनिधि, तालझारीरेलवे ठेकेदार से रंगदारी मांगने व अपहरण के प्रयास में एक व्यक्ति को तालझारी थाना पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. तालझारी थाना प्रभारी प्रयाग दास ने बताया कि साहिबगंज-बरहरवा रेलखंड के महाराजपुर रेलवे स्टेशन में ठेकेदार प्रभात शेखर से कार्य करने के दौरान पिछले कई माह से महाराजपुर मीना बाजार […]
प्रतिनिधि, तालझारीरेलवे ठेकेदार से रंगदारी मांगने व अपहरण के प्रयास में एक व्यक्ति को तालझारी थाना पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. तालझारी थाना प्रभारी प्रयाग दास ने बताया कि साहिबगंज-बरहरवा रेलखंड के महाराजपुर रेलवे स्टेशन में ठेकेदार प्रभात शेखर से कार्य करने के दौरान पिछले कई माह से महाराजपुर मीना बाजार निवासी संजय यादव रंगदारी मांग रहा था. मंगलवार को रंगदारी नही देने पर संजय यादव व उनके दोस्तों ने मिल कर अपहरण करने के नियत से उसे महाराजपुर गंगा घाट ले जा रहा था. इसकी सूचना मिलते ही संजय यादव को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया तथा अन्य साथी फरार हो गये.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










