जिरवाबाड़ी व तालझारी थाना प्रभारी निलंबित

प्रतिनिधि, साहिबगंज- कर्तव्यहीनता का आरोप एसपी सुनील भास्कर ने रविवार को जिरवाबाड़ी ओपी प्रभारी राजेंद्र दास व तालझारी थाना प्रभारी उमेश राम को डीटीओ पर गोली चलाने व भाजयुमो नगर अध्यक्ष गब्बर पासवान हत्याकांड में कर्तव्यहीनता के आरोप में निलंबित कर दिया है. दोनों थाना प्रभारियों को तत्काल प्रभाव से पुलिस लाइन हाजिर किया गया […]
प्रतिनिधि, साहिबगंज- कर्तव्यहीनता का आरोप एसपी सुनील भास्कर ने रविवार को जिरवाबाड़ी ओपी प्रभारी राजेंद्र दास व तालझारी थाना प्रभारी उमेश राम को डीटीओ पर गोली चलाने व भाजयुमो नगर अध्यक्ष गब्बर पासवान हत्याकांड में कर्तव्यहीनता के आरोप में निलंबित कर दिया है. दोनों थाना प्रभारियों को तत्काल प्रभाव से पुलिस लाइन हाजिर किया गया है. जिरवाबाड़ी ओपी के नये प्रभारी एसआइ ॠषिकेश कुमार व तालझारी थाना प्रभारी प्रयाग दास को बनाया गया है. बरहरवा थाना में पदस्थापित एसआइ प्रयाग दास ने रविवार देर शाम प्रभार लिया. उन्होंने कहा कि क्षेत्र में अपराध नियंत्रण करना उनकी पहली प्राथमिकता होगी. एसपी सुनील भास्कर ने बताया विधि व्यवस्था को देखते हुए यह कदम उठाया गया है. फोटो नंबर 10 एसबीजी 23 हैकैप्सन: रविवार को तालझारी थाना में प्रभार लेते प्रयाग दास
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










