ओके::शाहजहां ने एसपी से लगायी जान-माल की सुरक्षा की गुहार

Published at :10 May 2015 6:04 PM (IST)
विज्ञापन
ओके::शाहजहां ने एसपी से लगायी जान-माल की सुरक्षा की गुहार

–मो कलाम व मो चट्टान की गिरफ्तारी की मांग–भाजपा अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष हैं शाहजहां काजूफोटो नंबर 10 एसबीजी 19 हैकैपसन: रविवार को शाहजहां काजू संवाददाता, साहिबगंजभाजपा अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष शाहजहां काजू ने घटना के 10 दिन बाद पुन: एक बार भाजयुमो नगर अध्यक्ष गब्बर पासवान के हत्या के बाद एसपी सुनील भास्कर से […]

विज्ञापन

–मो कलाम व मो चट्टान की गिरफ्तारी की मांग–भाजपा अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष हैं शाहजहां काजूफोटो नंबर 10 एसबीजी 19 हैकैपसन: रविवार को शाहजहां काजू संवाददाता, साहिबगंजभाजपा अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष शाहजहां काजू ने घटना के 10 दिन बाद पुन: एक बार भाजयुमो नगर अध्यक्ष गब्बर पासवान के हत्या के बाद एसपी सुनील भास्कर से भवानी चौकी के मो कलाम व मो चट्टान से अपनी सुरक्षा की गुहार लगायी है. इस संबंध में शाहजहां ने मुफस्सिल थाना पुलिस को भी जान मारने की साजिश की शिकायत की थी. शाहजहां काजू ने एसपी से बताया था कि भवानी चौकी के मो कलाम व मो चट्टान को अपने पत्थर खदान से रंगदारी नहीं देने पर वे लोग उन्हें और उनके भाइयों को हत्या करने की धमकी दे रहे थे. ये दोनों भवानीचौकी स्थित पत्थर खदान चालक और क्रशर चालक से रंगदारी वसूलते हैं. दोनों अपराधी को सफेदपोश लोगों का संरक्षण प्राप्त है. इस कारण से दोनों के डर से कोई केस भी नहीं करता है. ज्ञात हो कि दो मई को कलाम को गिरफ्तार करने पुलिस गयी थी. उस वक्त आर्म्स के साथ कलाम गिरफ्तार हुआ. जिसमें कांड संख्या-124/15 दर्ज की गयी थी. वहीं जब पुन: पुलिस टीम प्रशिक्षु डीएसपी प्रकाश सोय के नेतृत्व में छापामारी करने गांव पहुंची थी तो डीएसपी पुलिस पदाधिकारी, जिप चालक व अन्य पुलिस के साथ मारपीट की गयी. जिसके तहत थाना प्रभारी बी चतुर्वेदी के बयान पर धारा 147, 148, 149, 307, 353 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गयी थी. उन्होंने जान-माल की रक्षा की गुहार लगायी है. चट्टान, घोलटा, असलम नामक युवक को गिरफ्तार करने की मांग की है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola