मिथुन के घर बहुभोज में रची थी साजिश

Published at :09 May 2015 7:04 PM (IST)
विज्ञापन
मिथुन के घर बहुभोज में रची थी साजिश

टिंका पासवान ने चलायी थी पहली गोलीप्रतिनिधि, साहिबगंजभाजयुमो नेता गब्बर पासवान की हत्या की साजिश बीते सात मई को हत्यारोपी मिथुन पासवान के बहुभोज में रची गई थी. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार गैस गोदाम में मिथुन पासवान की शादी के बाद बहुभोज कार्यक्रम में शहर के कई अपराधी शामिल हुए थे. इसमें मुन्ना […]

विज्ञापन

टिंका पासवान ने चलायी थी पहली गोलीप्रतिनिधि, साहिबगंजभाजयुमो नेता गब्बर पासवान की हत्या की साजिश बीते सात मई को हत्यारोपी मिथुन पासवान के बहुभोज में रची गई थी. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार गैस गोदाम में मिथुन पासवान की शादी के बाद बहुभोज कार्यक्रम में शहर के कई अपराधी शामिल हुए थे. इसमें मुन्ना मंडल के भी शामिल होने की खबर है. हालांकि पुलिस ने इसकी पुष्टि नहीं की है. बहुभोज में शामिल हुए अपराधियों ने गब्बर पासवान के घर के पास ही एक मकान में बैठ कर जमकर शराब पी थी. शराब पीने के दौरान ही गब्बर पासवान की हत्या की साजिश रची गई थी. अपराधियों ने शराब पीते हुए वारदात को अंजाम देने के लिए प्लानिंग भी तय की. इसके बाद प्लानिंग के तहत ही गब्बर पासवान की गोली मारकर हत्या कर दी गई. सूत्रों के अनुसार पुलिस को हत्यारोपी विश्वजीत व अजनीश पासवान से पूछताछ में पता चला कि टिंका पासवान ने गब्बर पर पहली गोली चलाई थी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola