झारखंड को मिले विशेष राज्य का दर्जा

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 08 Sep 2013 1:30 AM

विज्ञापन

साहिबगंज : झारखंड को विशेष राज्य का दर्जा देने, बाढ़ पीड़ितों को सहायता करने सहित 12 सूत्री मांग को लेकर शनिवार को समाहरणालय के समीप राकांपा की ओर से धरना सह उपवास का आयोजन किया गया. इसका नेतृत्व जिलाध्यक्ष अजरुन कुमार कर्मकार ने किया. श्री कर्मकार ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष कृष्ण मुरारी गुप्ता के […]

विज्ञापन

साहिबगंज : झारखंड को विशेष राज्य का दर्जा देने, बाढ़ पीड़ितों को सहायता करने सहित 12 सूत्री मांग को लेकर शनिवार को समाहरणालय के समीप राकांपा की ओर से धरना सह उपवास का आयोजन किया गया. इसका नेतृत्व जिलाध्यक्ष अजरुन कुमार कर्मकार ने किया.

श्री कर्मकार ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष कृष्ण मुरारी गुप्ता के निर्देश पर राज्य के सभी जिला मुख्यालय में धरना सह उपवास कार्यक्रम किया जा रहा है. धरना के बाद एक शिष्टमंडल डीसी से मिल कर राष्ट्रपति के नाम एक ज्ञापन सौंपा.

धरना में महासचिव अजहरूद्दीन, मार्शल मुमरू, गोविंद मुशहर, गंगा प्रसाद शर्मा, रंजीत भगत, महेश चौधरी, शंकर बास्की, संजय मंडल, संतीष मंडल, पिंटू मंडल, मनोहर राय, निर्मला देवी, सिंकू रानी मंडल, नूतन देवी, संजीव कुमार सिंह सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola