परिजनों का ढांढ़स बंधाने पहुंचे लोग

साहिबगंज : गुमला के अपहृत जिला आरसीएच पदाधिकारी डॉ आरबी चौधरी के अपहरण के पांचवें दिन गुमला के काशी टोली के जंगल में हत्या कर दिये जाने की खबर मिलते ही डॉ चौधरी के गृह जिला साहिबगंज में शोक की लहर दौड़ पड़ा. मिशन इंद्रधनुष कार्यक्रम को लेकर साहिबगंज पहुंचे सूबे के स्वास्थ्य विभाग के […]
साहिबगंज : गुमला के अपहृत जिला आरसीएच पदाधिकारी डॉ आरबी चौधरी के अपहरण के पांचवें दिन गुमला के काशी टोली के जंगल में हत्या कर दिये जाने की खबर मिलते ही डॉ चौधरी के गृह जिला साहिबगंज में शोक की लहर दौड़ पड़ा.
मिशन इंद्रधनुष कार्यक्रम को लेकर साहिबगंज पहुंचे सूबे के स्वास्थ्य विभाग के निदेशक सह जेएचएसए के प्रदेश अध्यक्ष डॉ विजय शंकर प्रसाद ने दोपहर दो बजे जि ला सदर अस्पताल में जिला स्वास्थ्य विभाग की आपात बैठक कर कहा कि डॉ आरबी चौधरी की हत्या दुर्भाग्यपूर्ण है. इसके लिये राज्य सरकार व पुलिस प्रशासन दोषी है.
चार दिन का समय रहते डॉ चौधरी को रिहा नहीं करा सके. हमलोगों के मन से बस एक ही सवाल उठ रहा है कि हम लोग दियारा पठारी व नक्सल क्षेत्र में डिय़ूटी कैसे करे, हमारी सुरक्षा कौन करेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










