शिक्षा ही नहीं संस्कार भी

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 06 Sep 2013 4:56 AM

विज्ञापन

साहिबगंज : साहिबगंज कॉलेज के नंदन भवन में महाविद्यालय परिवार व छात्र संघ की ओर से शिक्षक दिवस समारोह का आयोजन किया गया. इसमें छात्रों को संबोधित करते हुए प्राचार्य डॉ सिकंदर यादव ने कहा कि गुरु व शिष्य परंपरा आदि काल से चली आ रही है. छात्रों द्वारा शिक्षा ग्रहण कर बेहतर समाज निर्माण […]

विज्ञापन

साहिबगंज : साहिबगंज कॉलेज के नंदन भवन में महाविद्यालय परिवार छात्र संघ की ओर से शिक्षक दिवस समारोह का आयोजन किया गया. इसमें छात्रों को संबोधित करते हुए प्राचार्य डॉ सिकंदर यादव ने कहा कि गुरु शिष्य परंपरा आदि काल से चली रही है.

छात्रों द्वारा शिक्षा ग्रहण कर बेहतर समाज निर्माण करना ही असल में शिक्षकों के लिए गुरु दक्षिणा है. पूर्व प्राचार्या डॉ मृदुला सिन्हा, प्राध्यापक महेंद्र प्रसाद, रंजीत कुमार सिंह आदि ने कहा कि जन्म के बाद मातापिता बच्चों के शिक्षक होते हैं. वहीं युवा अवस्था में उन्हें ज्ञानवर्धक, व्यवहारिक कोर्स की शिक्षा देने वाले शिक्षक मिलते हैं. जबकि मनुष्य के पूरे जीवन में प्राकृतिक भी शिक्षक की भूमिका अदा करता है.

मौके पर डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जीवनी उनके योगदानों पर भी चर्चा की. इसके पूर्व कार्यक्रम का उदघाटन प्रभारी प्राचार्य डॉ सिकंदर यादव ने डॉ राधाकृष्णन की तसवीर पर माल्यार्पण कर किया. मौके पर प्रो मीरा चौधरी ने कहा कि शिक्षक विद्यार्थी का रिश्ता हर रिश्ते से ऊंचा होता है. कार्यक्रम में कॉलेज के कई अन्य शिक्षकों ने डॉ राधाकृष्णन के विचार शिक्षा के विकास में उनके योगदान पर चर्चा की. कार्यक्रम में डॉ सिंह ने शिक्षक विद्यार्थी से ईमानदारी से भ्रष्टाचार मुक्त समाज निर्माण में सहयोग के लिए संकल्प लेने को कहा.

इस अवसर पर प्रो राधा सिंह, सरिता टुडू, अनुप कुमार साह, मनोज कुमार गुप्ता, राजीव कुमार सिंह, ध्रुव ज्योति सिंह, राहुल कुमार, संतोष, सिद्दाम सिंह मुंडा, यशराज सिंह, शिव आनंद सहित अन्य ने अपने विचार रखे. विद्यार्थियों ने उपस्थित शिक्षकों का स्वागत पुष्प गुच्छ भेंट कर किया. मौके पर छात्रछात्राओं ने कई सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये. आयोजन में छात्र रवि कुमार, इग्‍नेशियस मुमरू, मनोज मरांडी, राकेश कुमार, ओमप्रकाश मंडल आदि ने सहयोग किया. मंच संचालन प्रो अरविंद सिंह ने किया. इधर, एक दिन पूर्व भाषण प्रतियोगिता नृत्य संगीत में सफल छह प्रतिभागी अमित मंडल, दीपक कुमार, नंदिता कुमारी, प्रिया भारद्वाज, कल्याणी कुमारी, संचीता कुमारी को पुरस्कृत किया गया. छात्रछात्राओं ने शिक्षकों का आशीर्वाद लिया उपहार भी दिये.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola