पसीना बहा बना रहे रास्ता
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :29 Apr 2015 1:36 AM (IST)
विज्ञापन

राजमहल : एमएलए, एमपी, बीडीओ, सीओ, डीसी, डीडीसी सहित सभी जनप्रतिनधियों व पदाधिकारियों के पास सड़क मांगने गये लेकिन कुछ नहीं मिला. थक हार कर लोगों ने खुद ही सड़क बनाने का बीड़ा उठा लिया. आपस में बैठक कर निर्णय लिया कि अब साहबों की जी-हजूरी नहीं करेंगे, खुद का पसीना बहायेंगे और अपने गांव […]
विज्ञापन
राजमहल : एमएलए, एमपी, बीडीओ, सीओ, डीसी, डीडीसी सहित सभी जनप्रतिनधियों व पदाधिकारियों के पास सड़क मांगने गये लेकिन कुछ नहीं मिला. थक हार कर लोगों ने खुद ही सड़क बनाने का बीड़ा उठा लिया.
आपस में बैठक कर निर्णय लिया कि अब साहबों की जी-हजूरी नहीं करेंगे, खुद का पसीना बहायेंगे और अपने गांव के लिए रास्ता निकालेंगे. प्रखंड के तेतुलिया पंचायत के हरिपुर के ग्रामीणों ने ने वर्षो से उपेक्षित सड़क का निर्माण कार्य श्रमदान कर शुरू कर दिया है. हरिपुर से तीनपहाड़-राजमहल मुख्य पथ पर झपाई पुल तक लगभग 2000 फीट सड़क निर्माण के लिए ग्रामीणों ने अपने कं धे पर कुदाली ,सब्बल व टोकरी लेकर मिट्टी को काटकर सड़क का निर्माण करने में जुट गये.
सड़क नहीं होने के कारण ग्रामीणों को मुख्य पथ तक जाने के लिए बभनगामा गांव होकर लगभग एक किलोमीटर से अधिक घुम कर जाना पड़ता है. परेशानी को देखते हुए गांव के महिला-पुरुषों ने सड़क बनाने के लिए कमर कस ली.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










