पत्नी को मारा, फिर घर में ही जलाया
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 29 Aug 2013 3:57 AM
सारठ बाजार : थाना क्षेत्र के सबैजोर पंचायत के उपर करहिया (डांड पोखर) गांव में मंगलवार की रात जगेश्वर राणा ने अपनी पत्नी अनार देवी (48) को मार कर घर के अंदर ही जला डाला. अनार देवी डांड–पोखर मध्य विद्यालय में बतौर रसोइया कार्यरत थी. ग्रामीणों के अनुसार घर में सिर्फ पति–पत्नी ही थी. वहीं […]
सारठ बाजार : थाना क्षेत्र के सबैजोर पंचायत के उपर करहिया (डांड पोखर) गांव में मंगलवार की रात जगेश्वर राणा ने अपनी पत्नी अनार देवी (48) को मार कर घर के अंदर ही जला डाला. अनार देवी डांड–पोखर मध्य विद्यालय में बतौर रसोइया कार्यरत थी. ग्रामीणों के अनुसार घर में सिर्फ पति–पत्नी ही थी.
वहीं दोनों बेटे सुकुमार राणा और देवेन्द्र राणा बाहर थे. घटना की जानकारी जैसे ही चचेरे भाई मनोज राणा ने देवेंद्र को दिया उन्होंने अपने मामा थाना क्षेत्र के कपसा निवासी अशोक राणा व जितेन्द्र राणा को सूचना दी. सूचना पाकर थाना प्रभारी सीएन भगत, एएसआइ नरेंद्र कुमार सदल–बल गांव पहुंचे व शव का पंचनामा कर अंत्यपरीक्षण के लिए भेज दिया.
घटना के बाद पति सुबह से ही फरार है. मृतका के भाई अशोक राणा और जितेन्द्र राणा के बयान पर पति जगेश्वर राणा पर हत्या का मामला दर्ज किया गया है. पुलिस फरार पति को गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी कर रही है.
क्या है मामला
बताया जाता है कि मृतका का उसके ससुर के साथ नाजायज संबंध था. इसको लेकर पंचायती भी हुई थी. ग्रामीणों द्वारा भी इसको लेकर बार–बार समझाया जा रहा था.
दोनों बेटे थे बाहर
जगेश्वर राणा का दोनों बेटा बाहर था. बड़ा बेटा सुकुमार राणा मधुपुर थाना क्षेत्र के अंबा में बढ़ई का काम करता है, वहीं छोटा बेटा देवेंद्र अपने ससुराल (चित्तोलोढ़िया) में था. मृतका की दो बेटी रीना देवी व सोनी देवी है. दोनों शादीशुदा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










