अभिभावकों का बनेगा एक फोरम
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :23 Feb 2015 4:45 AM (IST)
विज्ञापन

संत जेवियर्स में विद्यालय प्रबंधन व अभिभावकों के साथ प्रशासन ने की बैठक साहिबगंज : शहर के पुरानी साहिबगंज स्थित संत जेवियर्स स्कूल में प्राचार्य द्वारा छेड़खानी मामले पर आयोजित अभिभावक, जिला प्रशासन व स्कूल प्रबंधन की एक बैठक हुई. इसकी अध्यक्षता एसडीओ जितेंद्र देव ने की. बैठक में स्कूली बच्चों के अभिभावकों ने अपने […]
विज्ञापन
संत जेवियर्स में विद्यालय प्रबंधन व अभिभावकों के साथ प्रशासन ने की बैठक
साहिबगंज : शहर के पुरानी साहिबगंज स्थित संत जेवियर्स स्कूल में प्राचार्य द्वारा छेड़खानी मामले पर आयोजित अभिभावक, जिला प्रशासन व स्कूल प्रबंधन की एक बैठक हुई. इसकी अध्यक्षता एसडीओ जितेंद्र देव ने की. बैठक में स्कूली बच्चों के अभिभावकों ने अपने बच्चों की सुरक्षा पर सवाल खड़ा करते हुए प्राचार्य के विरुद्ध प्रबंधन को आवश्यक कार्रवाई करते हुए बरखास्त करने की मांग की.
बैठक में निर्णय लिया गया कि अभिभावक व स्कूल प्रबंधक का एक फोरम बनेगा. इसके तहत स्कूली बच्चों की कोई भी समस्या को रखा जा सके. वहीं स्कूल प्रबंधन को एसडीओ जितेंद्र देव ने कहा कि इस प्रकरण में विरोध कर रहे छात्र-छात्राओं को प्रताड़ित ना किया जाय. अन्यथा प्रशासन की ओर से कार्रवाई की जायेगी. मौके पर डीएसपी शशिभूषण, फादर निर्मल राज, फादर जॉजर्, फादर टॉम, डा विजय कुमार, चंदेश्वर प्रसाद सिन्हा, चेतन भरतिया, मनोज चौरसिया, संतोष सिंह समेत अन्य उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










