पोलियो मुक्त जिला बनायेंगे : निदेशक

Published at :22 Feb 2015 6:03 PM (IST)
विज्ञापन
पोलियो मुक्त जिला बनायेंगे : निदेशक

2.61 लाख बच्चों को दी जायेगी पोलियो की खुराक : सीएसप्रतिनिधि, साहिबगंजसाहिबगंज जिले को पोलियो मुक्त बनाना है. यह बातें रविवार को स्टेशन चौक पर पल्स पोलियो अभियान के शुभारंभ पर स्वास्थ्य निदेशक डॉ विजय शंकर प्रसाद ने कही. कहा कि केंद्र सरकार आज इस अभियान के तहत पूरी तरह से पोलियो मुक्त जिला बनाने […]

विज्ञापन

2.61 लाख बच्चों को दी जायेगी पोलियो की खुराक : सीएसप्रतिनिधि, साहिबगंजसाहिबगंज जिले को पोलियो मुक्त बनाना है. यह बातें रविवार को स्टेशन चौक पर पल्स पोलियो अभियान के शुभारंभ पर स्वास्थ्य निदेशक डॉ विजय शंकर प्रसाद ने कही. कहा कि केंद्र सरकार आज इस अभियान के तहत पूरी तरह से पोलियो मुक्त जिला बनाने के लिए संकल्पित है. यह हमलोगों को पूरा करना है. सीएस बी मरांडी ने कहा कि साहिबंगज जिले में 2,61,483 बच्चों को पोलियो की खुराक पिलायी जायेगी. इस अभियान को सफल बनाने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने जिले भर में 1345 टीम बनाया है. सोमवार से घर-घर जाकर छूटे बच्चों को पोलियो की दवा पिलाई जायेगी. इस अवसर पर चिकित्सा प्रभारी डॉ पी पी पांडे, डीपीएम राजीव कुमार, दिलीप सिंह, अनिल ठाकुर आदि थे. मंडरो प्रखंड में अभियान का शुभारंभ प्रखंड चिकित्सा पदाधिकारी ने किया. बोरियो में बीडीओ गौतम भगत ने बच्चे को दावा पिला कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया. ………..फोटो नं0 22 एसबीजी 8 हैकैप्सन- रविवार को पल्स पोलियो कार्यक्रम का शुभारंभ करते स्वास्थ्य निदेशक, सीएस व अन्य

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola