लंबित इंदिरा आवास योजना को 21 मार्च तक पूरा करने के निर्देश

Published at :20 Feb 2015 7:03 PM (IST)
विज्ञापन
लंबित इंदिरा आवास योजना को 21 मार्च तक पूरा करने के निर्देश

मंडरो : प्रखंड मुख्यालय मंडरो में शुक्रवार को बीडीओ रोशन कुमार साह की अध्यक्षता में सभी पंचायत सेवकों के साथ बैठक हुई. जिसमें मुख्य रूप से 21 मार्च से पहले लंबित इंदिरा आवास को पूर्ण करने की बात कही गई. वहीं स्वीकृत 180 नये इंदिरा आवास को ग्राम सभा कर 25 मार्च तक पूर्ण करने […]

विज्ञापन

मंडरो : प्रखंड मुख्यालय मंडरो में शुक्रवार को बीडीओ रोशन कुमार साह की अध्यक्षता में सभी पंचायत सेवकों के साथ बैठक हुई. जिसमें मुख्य रूप से 21 मार्च से पहले लंबित इंदिरा आवास को पूर्ण करने की बात कही गई. वहीं स्वीकृत 180 नये इंदिरा आवास को ग्राम सभा कर 25 मार्च तक पूर्ण करने का आदेश दिया गया.

इसके अलावा मौके पर पंचायतों में बीआरजीएफ योजना को चालू करने की भी बात कही गयी. बीडीओ रोशन कुमार साह ने बताया कि प्रत्येक पंचायत को विकास कार्य हेतु चार लाख 280 रुपये दिया गया है. मुख्यमंत्री पथ योजना के तहत तत्काल सात पंचायतों को ग्रामसभा कर 10-10 लाख रुपये की राशि भेजी जाय. वहीं बाकी पंचायतों को बाद में 10-10 लाख रुपये की राशि उपलब्ध करायी जाय. अवसर पर कृषि पदाधिकारी राजीव पांडे, सुनील दास, बलराम दास, जोसेफ टुडू, सहित दर्जनों पंचायत सेवक मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola