स्वच्छ होगा साहिबगंज
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :19 Feb 2015 2:30 AM (IST)
विज्ञापन

कार्यशाला : झारखंड के पीएचइडी सचिव पहुंचे साहिबगंज, कहा साहिबगंज : झारखंड सरकार के पीएचइडी सचिव एपी सिंह ने कहा है कि वर्ष 2016 तक साहिबगंज जिला को स्वच्छ जिला घोषित करेंगे. इसके लिए जो प्लान सरकार द्वारा बनाया गया है उसके तहत काम किया जायेगा. उन्होंने कहा कि गंगा एक्शन प्लान व स्वच्छ भारत […]
विज्ञापन
कार्यशाला : झारखंड के पीएचइडी सचिव पहुंचे साहिबगंज, कहा
साहिबगंज : झारखंड सरकार के पीएचइडी सचिव एपी सिंह ने कहा है कि वर्ष 2016 तक साहिबगंज जिला को स्वच्छ जिला घोषित करेंगे. इसके लिए जो प्लान सरकार द्वारा बनाया गया है उसके तहत काम किया जायेगा. उन्होंने कहा कि गंगा एक्शन प्लान व स्वच्छ भारत अभियान के तहत जिले में कई योजनाएं चलायी जायेंगी और तेजी से काम होगा. वे बुधवार को टाउन हॉल में पेयजल एवं स्वच्छता समिति प्रकल्प द्वारा गंगा एक्शन प्लान पर आयोजित एक दिवसीय कार्यशाला में बोल रहे थे.
उन्होंने कहा कि नमामि गंगे प्रोग्राम जल संसाधन विभाग भारत सरकार के अधीन है. तीन फरवरी को केंद्रीय मंत्री उमा भारती ने रांची में मुख्यमंत्री रघुवर दास सहित अधिकारियों के साथ नमामि गंगे प्रोग्राम पर विचार विमर्श किया था. वहीं केंद्रीय मंत्रलय पीएचइडी द्वारा दो-दो बार वीडियो कांफ्रेंसिंग की नमामि गंगे की जानकारी प्राप्त की थी.
साथ ही आवश्यक दिशा निर्देश भी दिये थे. कहा यह प्रोग्राम दो तीन विभाग के संयुक्त प्रयास से किया जा रहा है. गंगा एक्शन प्लान में गांव, पंचायत के साथ-साथ शहरी इलाकों के लिए भी योजनाएं हैं. शहर में कूड़े का निपटारा करने, सामुदायिक शौचालय निर्माण व जलापूर्ति पाइप लाइन कार्य का सेशन हो चुका है. स्वच्छ भारत अभियान के तहत झारखंड राज्य में वर्ष 2019 तक 35 लाख व साहिबगंज जिले के लिये दो लाख शौचालय का निर्माण करना है. जिसके तहत शौचालय निर्माण योजना से जिले के 166 पंचायत को लाभ मिलेगा. उन्होंने कहा कि सरकार ने वर्ष 2016 तक साहिबगंज जिले को स्वच्छ जिला घोषित कर देगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










