संवेदक संघ ने की निविदा राशि का भुगतान करने की मांग

Published at :18 Feb 2015 7:04 PM (IST)
विज्ञापन
संवेदक संघ ने की निविदा राशि का भुगतान करने की मांग

प्रतिनिधि, साहिबगंजजिला संवेदक संघ का एक शिष्टमंडल बुधवार को सर्किट हाउस में नगर विकास विभाग के सचिव से मुलाकात की और इपीएफ व निविदा राशि का भुगतान अविलंब करने की मांग की है. शिष्टमंडल में शामिल संघ के अध्यक्ष राजीव चौधरी, प्रदीप पासवान, विनोद कुमार आदि थे. इनलोगों ने बताया कि नगर पर्षद की ओर […]

विज्ञापन

प्रतिनिधि, साहिबगंजजिला संवेदक संघ का एक शिष्टमंडल बुधवार को सर्किट हाउस में नगर विकास विभाग के सचिव से मुलाकात की और इपीएफ व निविदा राशि का भुगतान अविलंब करने की मांग की है. शिष्टमंडल में शामिल संघ के अध्यक्ष राजीव चौधरी, प्रदीप पासवान, विनोद कुमार आदि थे. इनलोगों ने बताया कि नगर पर्षद की ओर से निविदा से किये जाने वाले कार्यों के भुगतान में विभिन्न प्रकार की परेशानी होमी है. भुगतान में विलंब होता है. इससे कार्य करने में बाधा उत्पन्न होती है. साथ ही कहा कि संवेदकों के लिए इपीएफ अनिवार्य नहीं है. लेकिन साहिबगंज नगर पर्षद में इसे लागू कर दिया गया है. इससे सभी संवेदकों को बेवजह परेशानी उठानी पड़ती है. इधर, सचिव ने इस मामले का संज्ञान में लेकर समाधान करने का आश्वासन दिया है. इस अवसर पर मनोहर कुमार, प्रमोद पासवान, कुंदन साह, उमा दुबे, अशोक यादव, श्रीवास्तव यादव, नरेश ठाकुर, पवन सिंह, प्रमोद सिंह आदि थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola