गंगा पुल निर्माण संघर्ष समिति ने दिया रघुवर व जीतनराम मांझी को धन्यवाद

Published at :17 Jan 2015 7:02 PM (IST)
विज्ञापन
गंगा पुल निर्माण संघर्ष समिति ने दिया रघुवर व जीतनराम मांझी को धन्यवाद

साहिबगंज: साहिबगंज-मनिहारी गंगा पुल निर्माण को लेकर झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास व बिहार के मुख्यमंत्री जीतनराम मांझी की ओर से पहल शुरू करने पर गंगा पुल निर्माण संघर्ष समिति ने शनिवार को दोनों को धन्यवाद दिया. समिति के केंद्रीय संयोजक अरविंद प्रसाद गुप्ता ने बताया कि समिति ने केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह से […]

विज्ञापन

साहिबगंज: साहिबगंज-मनिहारी गंगा पुल निर्माण को लेकर झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास व बिहार के मुख्यमंत्री जीतनराम मांझी की ओर से पहल शुरू करने पर गंगा पुल निर्माण संघर्ष समिति ने शनिवार को दोनों को धन्यवाद दिया. समिति के केंद्रीय संयोजक अरविंद प्रसाद गुप्ता ने बताया कि समिति ने केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह से यह मांग की है कि साहिबगंज से मनिहारी गंगा नदी पर पुल का निर्माण जल्द से जल्द कराया जाये. अन्यथा समिति की ओर से आंदोलन तेज कर दिया जायेगा.

इस मौके पर समिति के प्रदेश अध्यक्ष डॉ शिवशंकर झा, प्रदेश उपाध्यक्ष चंदेश्वर प्रसाद सिन्हा, मुर्शाद अली, सुनील कुमार सिन्हा, दुखा प्रसाद साह, मो शमीम अनवरी, अजय कुमार सिन्हा, विनोद कुमार यादव व अन्य उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola