ओके::एलसीटी घाट से आठ बोरा चावल बरामद, एक गिरफ्तार

-नगर थाना पुलिस व टाइगर मोबाइल के जवानों ने की संयुक्त कार्रवाई-एक युवक फरार-जन वितरण प्रणाली की दुकानों में बिकने वाला चावल साहिबगंज से मनिहारी जा रहा थाप्रतिनिधि, साहिबगंजशहर के बिजली घाट स्थित एलसीटी घाट पर शनिवार की दोपहर नगर थाना पुलिस ने टाइगर मोबाइल के जवानों के सहयोग से तस्करी की जा रही आठ […]
-नगर थाना पुलिस व टाइगर मोबाइल के जवानों ने की संयुक्त कार्रवाई-एक युवक फरार-जन वितरण प्रणाली की दुकानों में बिकने वाला चावल साहिबगंज से मनिहारी जा रहा थाप्रतिनिधि, साहिबगंजशहर के बिजली घाट स्थित एलसीटी घाट पर शनिवार की दोपहर नगर थाना पुलिस ने टाइगर मोबाइल के जवानों के सहयोग से तस्करी की जा रही आठ बोरा चावल बरामद किया है. चावल के साथ नगर थाना पुलिस ने मनिहारी के दिलीप साह को गिरफ्तार किया है. जबकि एक युवक प्रमोद कुमार फरार हो गया है. बरामद आठ बोरा चावल साहिबगंज से मनिहारी जा रहा था. नगर थाना प्रभारी विनोद तिर्की ने बताया कि एलसीटी घाट पर तैनात टाइगर मोबाइल के जवानों ने तलाशी के क्रम में जनवितरण प्रणाली की दुकान में बिकने वाला चावल को साहिबगंज से मनिहारी ले जाने के लिए एलसीटी फेरी सेवा पर लोड करते हुए पकड़ा. नगर थाना के एसआइ बीडी चौधरी ने मौके पर पहुंच कर जब्त चावल के बोरे व गिरफ्तार युवक को नगर थाना ले आयी. खबर लिखे जाने तक नगर थाना पुलिस जब्त चावल की प्राथमिकी दर्ज कर रही थी. ——————————————-7फोटो नंबर 17 एसबीजी 13 हैकैप्सन: शनिवार को एलसीटी घाट पर चावल जब्त करते पुलिस
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










