ओके::फ्लैग-यातायात सुरक्षा कार्यक्रम में डीडीसी ने कहा

–सुरक्षा के प्रति लोगों को किया जागरूकता–कार्यक्रम में एनएसएस के कार्यकर्ताओं ने नारे लगा कर लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक कियानगर प्रतिनिधि, साहिबगंजअपनी सुरक्षा के प्रति सजग रहने की जरूरत है. यह बातें उप विकास आयुक्त मुकुंद दास ने शनिवार को राजेंद्र प्रसाद स्मारक के समक्ष यातायात सुरक्षा कार्यक्रम में उपस्थित लोगों से […]
–सुरक्षा के प्रति लोगों को किया जागरूकता–कार्यक्रम में एनएसएस के कार्यकर्ताओं ने नारे लगा कर लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक कियानगर प्रतिनिधि, साहिबगंजअपनी सुरक्षा के प्रति सजग रहने की जरूरत है. यह बातें उप विकास आयुक्त मुकुंद दास ने शनिवार को राजेंद्र प्रसाद स्मारक के समक्ष यातायात सुरक्षा कार्यक्रम में उपस्थित लोगों से कही. कार्यक्रम एनएसएस द्वारा आयोजित की गयी थी. श्री दास ने कहा कि छोटी-छोटी सावधानियां बरतते हुए हम अपनी सुरक्षा कर सकते हैं. उन्होंने कहा कि लापरवाही बरतने से न जाने कितने लोग अपाहिज हो जाते हैं और कई लोग अपनी जान से हाथ धो बैठते हैं. वहीं साहिबगंज महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ मृदुला सिन्हा, डीएसपी शशिभूषण व एनएसएस के संयोजक डॉ रंजीत कुमार सिंह ने भी सुरक्षा के प्रति जागरूकता पर बल दिया. उन्होंने कहा कि यदि सुरक्षा नियमों को शत-प्रतिशत पालन किया जाये तो दुर्घटना मौत व अपाहिज होने की संख्या में कमी आ जायेगी. कार्यक्रम में एनएसएस के कार्यकर्ताओं ने नारे लगा कर लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया. इस मौके पर महाविद्यालय के डॉ अनूप कुमार साह, भाजपा के आनंद मोदी, एनएसएस के मनीष कुमार, प्रभात कुमार, पवन कुमार, कल्याणी कुमारी, सुशील, मेघा, राम, शिवानी, चांदनी, निर्मल सहित दर्जनों छात्र-छात्राएं उपस्थित थे. —————————————————-फोटो नंबर 17 एसबीजी 3 हैकैप्सन: शनिवार को यातायात सुरक्षा कार्यक्रम के तहत कार्यक्रम में उपस्थित पदाधिकारी व छात्र-छात्राएं एनएसएस के छात्र-छात्राओं ने जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर वाहन चालकों को दिया सुरक्षा संबंधी जानकारी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










