बोरियो सड़क लूट में शामिल शातिर नसीम बोआरीजोर से गिरफ्तार

Published at :15 Jan 2015 7:02 PM (IST)
विज्ञापन
बोरियो सड़क लूट में शामिल शातिर नसीम बोआरीजोर से गिरफ्तार

लूटा गया मोबाइल पुलिस ने किया बरामद मामले में चार लोगों की गिरफ्तारी पहले ही हो चुकी हैफोटो नं 15 एसबीजी 22 हैं.कैप्सन: गुरुवार को जानकारी देते एसपी सुनील भास्करप्रतिनिधि, साहिबगंज बोरियो सड़क लूटकांड के आरोपी नसीम अंसारी को बोरियो पुलिस ने बोआरीजोर के मानिकपुर से गिरफ्तार कर लिया गया है. इसका खुलासा गुरुवार की […]

विज्ञापन

लूटा गया मोबाइल पुलिस ने किया बरामद मामले में चार लोगों की गिरफ्तारी पहले ही हो चुकी हैफोटो नं 15 एसबीजी 22 हैं.कैप्सन: गुरुवार को जानकारी देते एसपी सुनील भास्करप्रतिनिधि, साहिबगंज बोरियो सड़क लूटकांड के आरोपी नसीम अंसारी को बोरियो पुलिस ने बोआरीजोर के मानिकपुर से गिरफ्तार कर लिया गया है. इसका खुलासा गुरुवार की शाम पुलिस लाइन स्थित एसपी कार्यालय कक्ष में एसपी सुनील भास्कर ने पत्रकारों के समक्ष की. एसपी ने बताया कि गिरफ्तार युवक नसीम अंसारी के पास से पुलिस को लूटे गये सैमसंग मोबाइल भी बरामद हुई है. एसपी ने बताया कि बरहेट इंस्पेक्टर जीपी सिंह व बोरियो थाना प्रभारी रवींद्रनाथ तिवारी के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया गया था. टीम ने नसीम अंसारी को इसके पैतृक घर बोआरीजोर के मानिकपुर से गिरफ्तार किया है. श्री भास्कर ने बताया कि मामले में छह लोग शामिल थे. इसमें चार लोगों की गिरफ्तारी पहले हो चुकी है. लूटकांड का मास्टर माइंड अबतक पुलिस की गिरफ्त से फरार है. जल्द ही पुलिस उसे भी दबोच लेगी. इस लूटकांड का उद्भेदन करने वाले पुलिस पदाधिकारियों को पुरस्कृत किया जायेगा. मौके पर डीएसपी शशिभूषण, बरहेट इंस्पेक्टर जीपी सिंह, बोरियो थाना प्रभारी रवींद्रनाथ तिवारी समेत अन्य उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola