अस्पताल के बगल में बिकती है शराब

प्रतिनिधि, उधवाप्रखंड के राधानगर पंचायत स्थित उप स्वास्थ्य केंद्र राधानगर के समीप इन दिनों अवैध शराब बेचने का अड्डा बना हुआ है. सात हजार की आबादी वाले इस पंचायत में आम जनता के बीमारी के लिये लाखों रुपये की लागत से बना उप स्वास्थ्य केंद्र में मरीज को दवा मिलेगी. इसकी संभावनाएं कम हैं. लेकिन […]
प्रतिनिधि, उधवाप्रखंड के राधानगर पंचायत स्थित उप स्वास्थ्य केंद्र राधानगर के समीप इन दिनों अवैध शराब बेचने का अड्डा बना हुआ है. सात हजार की आबादी वाले इस पंचायत में आम जनता के बीमारी के लिये लाखों रुपये की लागत से बना उप स्वास्थ्य केंद्र में मरीज को दवा मिलेगी. इसकी संभावनाएं कम हैं. लेकिन अहले सुबह से देर रात तक केंद्र के समीप देशी व विदेशी शराब जरूर मिलेगी. इसकी गारंटी पूर्ण रूप से हैं. दरअसल उप स्वास्थ्य केंद्र के क्षेत्र को कुछ लोगों द्वारा अतिक्रमण कर दुकान खोला गया हैं. जहां रंगदारी व अवैध रूप से शराब की बिक्री की जाती है. इसपर पुलिस प्रशासन भी मौन साधे हुए हैं.क्या कहते हैं अंचलाधिकारीअंचलाधिकारी यामुन रविदास ने कहा कि स्वास्थ्य उपकेंद्र के निकट शराब बेचना गलत है. स्वास्थ्य केंद्र के अतिक्रमण यथाशीघ्र हटाया जायेगा. इसके लिये आवश्यक पहल की जायेगी.—————————–फोटों नं 14 एसबीजी 17 हैं.कैप्सन: बुधवार को उधवा उप स्वास्थ्य केन्न्र जहां पर विकता है शराब.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










