अखिल भारतीय नृत्य व लोक नृत्य प्रतियोगिता चार से आठ फरवरी तक

साहिबगंज . नटराज युवा क्लब द्वारा चार से आठ फरवरी तक साहिबगंज रंग महोत्सव 2015 अखिल भारतीय नृत्य एवं लोक नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन किया गया हैं. क्लब के आयोजक सुषमा कुमारी ने बतायी कि एक नृत्य जूनियर के लिये प्रवेश शुल्क 100 रुपये, समूह नृत्य जूनियर के लिये 250 रुपये, एकल नृत्य सीनियर के […]
साहिबगंज . नटराज युवा क्लब द्वारा चार से आठ फरवरी तक साहिबगंज रंग महोत्सव 2015 अखिल भारतीय नृत्य एवं लोक नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन किया गया हैं. क्लब के आयोजक सुषमा कुमारी ने बतायी कि एक नृत्य जूनियर के लिये प्रवेश शुल्क 100 रुपये, समूह नृत्य जूनियर के लिये 250 रुपये, एकल नृत्य सीनियर के लिये 100 रुपये व समूह नृत्य के प्रवेश शुल्क 250 रुपये रखी हैं. वहीं पुरस्कार के रूप में प्रथम पुरस्कार एक नृत्य जूनियर के लिये 1500 रुपये, एकल नृत्य सीनियर के 1500 रुपये, द्वितीय पुरस्कार समूह नृत्य जूनियर के लिये 1000 रुपये व समूह नृत्य सीनियर नृत्य 1000 रुपये रखा है. इसके लिये फार्म जमा करने की अंतिम तिथि 01 फरवरी तक रखी गयी है. जिसके लिये क्लब के आयोजक सुषमा कुमारी व न्यू झारखंड युवा क्लब के व्यवस्थापक विनोद यादव से संपर्क कर सकते हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










