अेाके::आजसू की बैठक में पेयजल समस्या को लेकर सीएम को पत्र भेजने का निर्णय

Published at :13 Jan 2015 6:03 PM (IST)
विज्ञापन
अेाके::आजसू की बैठक में पेयजल समस्या को लेकर सीएम को पत्र भेजने का निर्णय

प्रतिनिधि, साहिबगंजआजसू जिला कार्यालय में मंगलवार को आजसू जिलाध्यक्ष चतुरानंद पांडे की अध्यक्षता में बैठक हुई. जिसमंे पेयजल की समस्या को लेकर मुख्यमंत्री को एक पत्र भेजने का निर्णय लिया गया. उन्होंने कहा कि पानी टंकी बनाने का काम अब तक पूरा नहीं हो सका है. आजसू के कार्यकर्ताओं ने पेयजल के कार्यपालक अभियंता एवं […]

विज्ञापन

प्रतिनिधि, साहिबगंजआजसू जिला कार्यालय में मंगलवार को आजसू जिलाध्यक्ष चतुरानंद पांडे की अध्यक्षता में बैठक हुई. जिसमंे पेयजल की समस्या को लेकर मुख्यमंत्री को एक पत्र भेजने का निर्णय लिया गया. उन्होंने कहा कि पानी टंकी बनाने का काम अब तक पूरा नहीं हो सका है. आजसू के कार्यकर्ताओं ने पेयजल के कार्यपालक अभियंता एवं संवेदक के कार्यों की जांच की मांग की. इस मांग को लेकर एक शिष्टमंडल मुख्यमंत्री से मिल कर ऐसे पदाधिकारियों की सूची सौंपेगा जो अपना तो विकास कर रहे हैं, लेकिन राज्य एवं जिला का विकास में बाधक बन रहे हैं. इस मौके पर फोटो जर्नलिस्ट पर जानलेवा हमला करने की भी घोर निंदा की गयी. इस दौरान लक्ष्मण यादव, विभाष साह, नवीन दुबे, भीम महतो, संतोष कुमार, मनोज पासवान, संजय कुमार, एहसान सहित अन्य उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola