ओके....शांति समिति की बैठक में एसडीओ ने कहा

Published at :11 Jan 2015 8:02 PM (IST)
विज्ञापन
ओके....शांति समिति की बैठक में एसडीओ ने कहा

संवाददाता, साहिबगंजजिरवाबाड़ी थाना क्षेत्र के मदनशाही गांव से लापता छह वर्षीय रमजान के शव बरामद को लेकर शांति बनाये रखने के उद्देश्य से रविवार को सदर एसडीओ के आवास पर शांति समिति की बैठक हुई. मदनशाही के ग्रामीण व मृत बालक के परिजनों से एसडीओ श्री देव ने कहा कि मृतक रमजान के परिवार वालों […]

विज्ञापन

संवाददाता, साहिबगंजजिरवाबाड़ी थाना क्षेत्र के मदनशाही गांव से लापता छह वर्षीय रमजान के शव बरामद को लेकर शांति बनाये रखने के उद्देश्य से रविवार को सदर एसडीओ के आवास पर शांति समिति की बैठक हुई. मदनशाही के ग्रामीण व मृत बालक के परिजनों से एसडीओ श्री देव ने कहा कि मृतक रमजान के परिवार वालों को जिला प्रशासन द्वारा हर संभव सरकारी सुविधा उपलब्ध करायी जायेगी. ग्रामीणों ने कहा कि हत्यारों की शीघ्र गिरफ्तारी हो. क्योंकि मित्तन मियां हत्याकांड का आरोपित आज तक गिरफ्तार नहीं हो पाया हैं. मृतक के परिजनों को मृत्यु प्रमाण पत्र व आर्थिक सहायता भी नहीं मिली हैं. मौके पर मदनशाही गांव मे ही समाचार संकलन के दौरान घायल फोटो जर्नलिस्ट शंकर दास ने भी अपनी समस्या रखी. डीएसपी शशिभूषण ने कहा कि बालक की मौत मामले मंे किसी भी निर्दोष को घसीटा नहीं जायेगा. पर दोषी को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जायेगा. अनुसंधान में कोई व्यक्ति बाधा पहुंचाने का प्रयास करता है तो उनके ऊपर 120 बी के तहत कार्रवाई की जायेगी. बैठक में सदर एसडीओ जितेंद्र देव, प्रशिक्षु डीएसपी प्रकाश सोय, सदर इंस्पेक्टर सिरिल खालको, जिरवाबाड़ी थाना प्रभारी राजेंद्र दास, जिप सदस्य रीता रानी हेंब्रम आदि थे….फोटों नं 11 एसबीजी 4,5 हैं.कैप्सन: रविवार कों बैठक करते एसडीओउपस्थित लोग डीएसपी ने कहा कि सही मुदालय को बख्शा नहीं जायेगा

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola