ओके::महादेववरण व नया टोला के उपभोक्ता अनियमित बिजली आपूर्ति से परेशान

Published at :11 Jan 2015 7:02 PM (IST)
विज्ञापन
ओके::महादेववरण व नया टोला के उपभोक्ता अनियमित बिजली आपूर्ति से परेशान

प्रतिनिधि, मंडरोमिर्जाचौकी उत्तरी महादेववरण एवं नया टोला गांव इन दिनों बिजली की घोर संकट से जूझ रहा है. यहां प्रतिदिन तीन से चार घंटे ही बिजली मिल रही है. इतना ही नहीं ग्रामीणों को लो वोल्टेज की समस्या से भी जूझना पड़ रहा है. इन दोनों गांवों को साहिबगंज पावर सब स्टेशन से बिजली मिल […]

विज्ञापन

प्रतिनिधि, मंडरोमिर्जाचौकी उत्तरी महादेववरण एवं नया टोला गांव इन दिनों बिजली की घोर संकट से जूझ रहा है. यहां प्रतिदिन तीन से चार घंटे ही बिजली मिल रही है. इतना ही नहीं ग्रामीणों को लो वोल्टेज की समस्या से भी जूझना पड़ रहा है. इन दोनों गांवों को साहिबगंज पावर सब स्टेशन से बिजली मिल रही है. जबकि बगल के ही नामनगर सब पावर स्टेशन से अब तक इन दोनों गांवों को नहीं जोड़ा गया है. जबकि राजीव गांधी विद्युतीकरण योजना के तहत मंडरो प्रखंड के हर एक गांव को नामनगर पावर सब स्टेशन से जोड़ दिया गया है. लेकिन बिजली विभाग द्वारा रेलवे से एनओसी नहीं मिलने का मामला बता कर दोनों गांवों को अब तक पावर सब स्टेशन से नहीं जोड़ा गया है. इसका खामियाजा आम बिजली उपभोक्ता झेल रहे हैं. इस संबंध में नया टोला के बिजली उपभोक्ताओं ने क्षेत्रीय विधायक ताला मरांडी से शिकायत की है. इस पर विधायक ताला मरांडी ने विभाग से बात कर मामला सुलझाने का आश्वासन दिया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola