डीटीएफ की बैठक में अनुपस्थित बोरियो व राजमहल के एमओआइसी के वेतन पर रोक

Updated at :10 Nov 2014 11:02 PM
विज्ञापन
डीटीएफ की बैठक में अनुपस्थित बोरियो व राजमहल के एमओआइसी के वेतन पर रोक

पल्स पोलियो अभियान को लेकर डीसी ने की टास्क फोर्स की बैठकअभियान में राज्य मंे साहिबगंज जिला ऊंचे स्थान पर रहेनगर प्रतिनिधि, साहिबगंजस्वास्थ्य विभाग के सभी पदाधिकारी व कर्मचारी एक मत होकर पल्स पोलियो अभियान में कार्य करें. यह बातें डीसी उमेश प्रसाद सिंह ने कही. उन्होंने सोमवार को विकास भवन के सभाकक्ष में टास्क […]

विज्ञापन

पल्स पोलियो अभियान को लेकर डीसी ने की टास्क फोर्स की बैठकअभियान में राज्य मंे साहिबगंज जिला ऊंचे स्थान पर रहेनगर प्रतिनिधि, साहिबगंजस्वास्थ्य विभाग के सभी पदाधिकारी व कर्मचारी एक मत होकर पल्स पोलियो अभियान में कार्य करें. यह बातें डीसी उमेश प्रसाद सिंह ने कही. उन्होंने सोमवार को विकास भवन के सभाकक्ष में टास्क फोर्स की बैठक की. उन्होंने कहा कि पल्स पोलियो अभियान अति महत्वपूर्ण व जनकल्याणकारी अभियान हैं. यह बात आप लोग समझ लें कि अभियान में राज्य मंे साहिबगंज जिला ऊंचे स्थान पर रहे. वहीं बैठक में राजमहल व बोरियो के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी के उपस्थित नहीं होने पर डीसी श्री सिंह ने अगले आदेश तक दोनों के वेतन पर रोक लगा दी है. बता दें कि 16 से 18 नवंबर तक पल्स पोलियो अभियान चलाया जायेगा. इसके लिए आरआइ पर विस्तार से चर्चा की गयी. डीसी श्री सिंह ने एमओआइसी से कहा कि आपलोग यह सुनिश्चित कर ले कि हर प्रखंड में 25 तारीख को स्वास्थ्य विभाग, बाल विकास परियोजना व शिक्षा विभाग की बैठक करे. मौके पर डीडीसी मुकुंद दास, जिला योजना पदाधिकारी रामनिवास सिंह, डीइओ भेलेरियन तिर्की, सीएस डॉ बी मरांडी, एसीएमओ डॉ सिद्धीनाथ, डीटीओ डॉ पीपी पांडे, जिला आरसीएच पदाधिकारी डॉ दिलीप सिंह, डीएएम राजकिशोर पोद्दार, डीपीएम राजीव कुमार, डीडीएम धर्मेंद्र कुमार आदि थे……….फोटो नं0 10 एसबीजी 1,2 हैकैप्सन : सोमवार को बैठक करते डीसी व अन्य पदाधिकारी उपस्थित स्वास्थ्य कर्मी

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola