ओके::जिला स्तरीय अंडर 17 फुटबॉल मैच में तालझारी की टीम अव्वल

–अंडल 14-17 विद्यालय खेलकूद प्रतियोगिता संपन्न–अंडर 17 फुटबॉल प्रतियोगिता व अंडर 14-17 बालक-बालिका एथलेटिक्स प्रतियोगिता में भाग लेने साहिबगंज की टीम रांची रवाना संवाददाता, साहिबगंजशहर के सिदो कान्हू स्टेडियम में तीन दिवसीय विद्यालयी अंडर 14-17 बालक, बालिका एथलेटिक्स एवं फुटबॉल प्रतियोगिता रविवार को संपन्न हुआ. यह प्रतियोगिता खेलकूद एवं युवा कार्य निदेशालय झारखंड रांची के […]
–अंडल 14-17 विद्यालय खेलकूद प्रतियोगिता संपन्न–अंडर 17 फुटबॉल प्रतियोगिता व अंडर 14-17 बालक-बालिका एथलेटिक्स प्रतियोगिता में भाग लेने साहिबगंज की टीम रांची रवाना संवाददाता, साहिबगंजशहर के सिदो कान्हू स्टेडियम में तीन दिवसीय विद्यालयी अंडर 14-17 बालक, बालिका एथलेटिक्स एवं फुटबॉल प्रतियोगिता रविवार को संपन्न हुआ. यह प्रतियोगिता खेलकूद एवं युवा कार्य निदेशालय झारखंड रांची के निर्देश पर आयोजित किया गया था. अंतिम दिन अंडर 17 फुटबॉल मैच में तालझारी की टीम ने बोरियो की टीम को 2-0 से हरा दिया. दूसरे मैच में तालझारी ने बरहरवा की टीम को पेनाल्टी में 1-0 से हरा दिया. वहीं रांची के होटवार में 20 से 22 नवंबर तक आयोजित अंडर 17 फुटबॉल प्रतियोगिता व अंडर 14 व 17 बालक-बालिका एथलेटिक्स प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए साहिबगंज की टीम अपने टीम मैनेजर के नेतृत्व में रांची रवाना हुई. इस मौके पर प्रशिक्षक अशोक कुमार, मो बेलाल, नकीबुद्दीन, मनोज कुमार, रंजीत रंजन, विनोद साह, सुजीत मंडल, संतोष कुमार शामिल थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










