जिला स्थापना समिति एवं अनुकंपा समिति की बैठक में 14 मामलों पर हुई चर्चा

जिला स्थापना समिति एवं अनुकंपा समिति की बैठक में 14 मामलों पर हुई चर्चा
संवाददाता, साहिबगंज कार्यालय प्रकोष्ठ में डीसी हेमंत सती की अध्यक्षता में बुधवार को जिला स्थापना समिति एवं अनुकंपा समिति की बैठक आयोजित की गयी. जिला अनुकंपा समिति की बैठक में समिति के सदस्यों के समक्ष विभिन्न विभागों से जुड़े कुल 14 मामलों को प्रस्तुत किया गया. डीसी ने प्राप्त सभी आवेदनों की एक-एक कर आवश्यक दस्तावेजों व इनमें संलग्न आयु प्रमाण पत्र, शैक्षणिक प्रमाण पत्र समेत अन्य आवश्यक कागजातों की गहन जांच की गयी. जिन आवेदकों के दस्तावेज सही पाये गये, उन्हें स्वीकार कर लिया गया, जबकि जिनके दस्तावेजों में कमी पायी गयी, उन्हें आवश्यक सुधार के साथ अगली बैठक में प्रस्तुत करने का निर्देश दिया गया. स्थापना समिति की बैठक में जिले के विभिन्न कार्यालयों में लंबे समय से कार्यरत लिपिक संवर्ग के कर्मियों के पदस्थापन और स्थानांतरण को लेकर चर्चा की गयी. ऐसे कर्मियों की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए नियमानुसार शीघ्र पदस्थापन, स्थानांतरण और प्रतिनियुक्ति करने का निर्देश दिया गया. बैठक में डीडीसी सतीश चंद्रा, अपर समाहर्ता गौतम भगत, जिला आपूर्ति पदाधिकारी झुनू कुमार मिश्रा, जिला शिक्षा अधीक्षक कुमार हर्ष, जिला शिक्षा पदाधिकारी दुर्गानंद झा समेत अन्य अधिकारी उपस्थित थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




