अपराधियों ने युवक को मारी गोली, रेफर

राजमहल : थाना क्षेत्र के गदाई दियारा में सोमवार देर रात्रि लगभग 12 बजे अपराधियों ने गोली मार कर एक युवक को बुरी तरह से घायल कर दिया. घायल जयरामडांगा निवासी रामजी यादव (20) पिता प्रकाश यादव को इलाज के लिए साहिबगंज सदर अस्पताल में भरती कराया गया है. चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए […]
राजमहल : थाना क्षेत्र के गदाई दियारा में सोमवार देर रात्रि लगभग 12 बजे अपराधियों ने गोली मार कर एक युवक को बुरी तरह से घायल कर दिया. घायल जयरामडांगा निवासी रामजी यादव (20) पिता प्रकाश यादव को इलाज के लिए साहिबगंज सदर अस्पताल में भरती कराया गया है.
चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया है. बताया जाता है कि जयरामडांगा के दर्जनों मवेशी पालक गदाई दियारा में बथान लेकर गये हुए हैं. रात को लगभग 12 बजे आपराधिक प्रवृति के लोगों ने मवेशी पालकों पर हमला कर रामजी यादव नामक युवक को घायल कर दिया. इस बाबत थाना प्रभारी उमेश राम ने बताया कि मामले की कोई जानकारी नहीं है. घटना की छानबीन की जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










