चोरी मामले का उद्भेदन, चार गिरफ्तार

डुमरी : डुमरी पुलिस ने चार दिन पूर्व जामतारा में हुई चोरी के मामले का उद्भेदन कर लिया है. इस मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को रविवार को गिरफ्तार कर कई सामान व नगद राशि बरामद की है. चारों आरोपियों को पुलिस ने सोमवार को जेल भेज दिया है. यह जानकारी डीएसपी पूज्य प्रकाश […]
डुमरी : डुमरी पुलिस ने चार दिन पूर्व जामतारा में हुई चोरी के मामले का उद्भेदन कर लिया है. इस मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को रविवार को गिरफ्तार कर कई सामान व नगद राशि बरामद की है.
चारों आरोपियों को पुलिस ने सोमवार को जेल भेज दिया है. यह जानकारी डीएसपी पूज्य प्रकाश ने डुमरी थाना परिसर में प्रेस वार्ता में दी. उन्होंने बताया कि 30 जुलाई की रात जामतारा में चार घरों में चोरी हुई थी. इस मामले में अनुसंधान के क्रम में शक के आधार पर बेलदारी टोला से यमुना बिंद व गोविंद बिंद को हिरासत में लेकर पूछताछ की गयी. दोनों का आपराधिक इतिहास रहा है.
पूछताछ के दौरान मिले सुराग के आधार पर निमियाघाट थाना क्षेत्र के तुरी टोला से राम प्रसाद तुरी व प्रकाश तुरी को हिरासत में लिया गया. पूछताछ के दौरान चारों ने चोरी की घटना में संलिप्त होने की बात स्वीकार की. यमुना बिंद व गोविंद बिंद डुमरी थाना कांड संख्या 75/2006 व बगोदर थाना कांड संख्या 194/2009 का आरोपी है. यमुना बिंद के पास से चोरी का एक चांदी का सिक्का व नौ सौ रुपया तथा गोविंद बिंद के पास पांच सौ रुपया नगद बरामद हुआ.
राम प्रसाद तुरी के पास से एक चांदी का सिक्का व प्रकाश तुरी के पास से पांच सौ रुपया नगद बरामद हुआ. राम प्रसाद तुरी निमियाघाट थाना कांड संख्या 95/ 2009 का आरोपी है. श्री प्रकाश ने बताया कि चारों ने अपना गुनाह कबूल कर लिया है. इन लोगों ने चोरी का सामान एक व्यक्ति के पास बेचा है. इस मामले में अनुसंधान चल रहा है. आरोपी को भी शीघ्र पकड़ा जायेगा. इन अपराधियों की गिरफ्तारी में पुलिस इंस्पेक्टर रामेश्वर उरांव, थाना प्रभारी रवींद्र कुमार सिंह, एएसआइ योगेंद्र राय आदि ने मुख्य भूमिका अदा की.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










