नगदी समेत लाखों के जेवरात की चोरी

बिरनी : बिरनी थाना क्षेत्र के बड़कासिंघा निवासी राजेश कुमार व दिनेश कुमार के घर में ताला तोड़ कर रविवार की रात्रि को अज्ञात चोरों ने घर से लाखों के समान की चोरी कर ली़. इस संबंध में गृह स्वामी दिनेश कुमार यादव की पत्नी किरण देवी ने बताया कि रविवार की रात हम सभी […]
बिरनी : बिरनी थाना क्षेत्र के बड़कासिंघा निवासी राजेश कुमार व दिनेश कुमार के घर में ताला तोड़ कर रविवार की रात्रि को अज्ञात चोरों ने घर से लाखों के समान की चोरी कर ली़.
इस संबंध में गृह स्वामी दिनेश कुमार यादव की पत्नी किरण देवी ने बताया कि रविवार की रात हम सभी खाना खाकर सोने चले गय़े लगभग सुबह के तीन बजे नींद खुली तो देखा कि घर का मुख्य दरवाजा खुला हुआ है, वहीं घर के बाहर अटैची फेंका हुआ था़ घर की जांच करने पर दो कमरों में सामान बिखरे मिल़े राजेश के कमरे में रखे सोने-चांदी के जेवरात, कपड़े, बर्तन, टीवी, कैमरा समेत छह हजार नगदी व दिनेश यादव के कमरे से सोने के जेवरात की चोरी की गयी़ चोरी की सूचना बिरनी पुलिस को दे दी गयी है. बिरनी थाना प्रभारी राणा प्रताप सिंह ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है़.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










