सीएम पहुंचे गांव के स्कूल, बच्चों से पूछा-बताओ झारखंड का सीएम कौन
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 13 Oct 2019 5:33 AM
सरायकेला/राजनगर : मुख्यमंत्री रघुवर दास शनिवार को राजनगर हेलीपैड पर उतरने के बाद अचानक उत्क्रमित मध्य विद्यालय बड़ाकुनाबेड़ा पहुंच गये. क्लास रूम में जाकर छठी व सातवीं कक्षा के बच्चों से उन्होंने झारखंड के मुख्यमंत्री का नाम पूछा. बच्चे इस बात से आश्चर्यचकित थे कि सूबे का सीएम खुद उनके स्कूल पहुंचा है और सीएम […]
सरायकेला/राजनगर : मुख्यमंत्री रघुवर दास शनिवार को राजनगर हेलीपैड पर उतरने के बाद अचानक उत्क्रमित मध्य विद्यालय बड़ाकुनाबेड़ा पहुंच गये. क्लास रूम में जाकर छठी व सातवीं कक्षा के बच्चों से उन्होंने झारखंड के मुख्यमंत्री का नाम पूछा.
बच्चे इस बात से आश्चर्यचकित थे कि सूबे का सीएम खुद उनके स्कूल पहुंचा है और सीएम कौन है, यह सवाल पूछ रहा है. सीएम को देख बच्चे रोमांचित थे. सीएम ने स्कूल में पुराना कैलेंडर देख शिक्षक व जिला प्रशासन के पदाधिकारियों को फटकार लगायी. एक क्लास में दो वर्गों के बच्चों को बैठे देख सीएम ने इसका कारण जानना चाहा. मुख्यमंत्री ने बच्चों के सिर पर हाथ फेरते हुए अच्छे से पढ़ने को कहा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










