साहिबगंज जिला खनन पदाधिकारी पर यौन शोषण का मामला दर्ज

राजमहल कोर्ट/उधवा : व्यवहार न्यायालय राजमहल के एसडीजेएम योगेश चंद्र वर्मा के न्यायालय में बिहार के पूर्वी चंपारण जिले की एक महिला ने साहिबगंज जिला के खनन पदाधिकारी अशोक रजक के खिलाफ आठ दिनों तक लगातार यौन शोषण करने का परिवाद दायर किया है. जानकारी के अनुसार, परिवाद संख्या 469/14 में महिला ने न्यायालय को […]
राजमहल कोर्ट/उधवा : व्यवहार न्यायालय राजमहल के एसडीजेएम योगेश चंद्र वर्मा के न्यायालय में बिहार के पूर्वी चंपारण जिले की एक महिला ने साहिबगंज जिला के खनन पदाधिकारी अशोक रजक के खिलाफ आठ दिनों तक लगातार यौन शोषण करने का परिवाद दायर किया है.
जानकारी के अनुसार, परिवाद संख्या 469/14 में महिला ने न्यायालय को बताया कि वह पाकुड़ में काम करती है. 13 जुलाई को घर जाने के लिए फरक्का एक्सप्रेस ट्रेन पकड़ने के लिए बरहरवा आयी. ट्रेन छूट जाने के कारण वह स्टेशन में अकेली बैठी थी. इसी क्रम में श्री रजक ने महिला को नौकरी का प्रलोभन देकर 13 जुलाई से 20 जुलाई तक उसके इच्छा के विरुद्ध यौन शोषण किया.
मामले को लेकर न्यायालय ने जांच करने का निर्देश बरहरवा थाना पुलिस को दिया है. इस बाबत जिला खनन पदाधिकारी श्री रजक ने बताया कि उन पर लगाये गये आरोप मनगढ़ंत व बेबुनियाद है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










