अनियंत्रित वैन ने जीवन में भरा गम

पल भर में छीन ली परिवार की हंसती खेलती जिंदगी राजमहल : मवेशियों से लदे बौखलाये पिकअप वैन द्वारा एक ही परिवार के चार लोगों को कुचल दिये जाने के बाद से पूरे इलाके में मातम का माहौल है. इस घटना में घर के दो बच्चे की मौत घटना स्थल पर हो गयी. जबकि एक […]
पल भर में छीन ली परिवार की हंसती खेलती जिंदगी
राजमहल : मवेशियों से लदे बौखलाये पिकअप वैन द्वारा एक ही परिवार के चार लोगों को कुचल दिये जाने के बाद से पूरे इलाके में मातम का माहौल है. इस घटना में घर के दो बच्चे की मौत घटना स्थल पर हो गयी. जबकि एक महिला (मां) व एक बच्चा (बेटा) अब भी जिंदगी और मौत के बीच झूल रहा है.
आस पास के गांव के लोग भी गांव में जुट गये हैं. हर तरफ गम का माहौल है. सन्नाटे को चीरते हुए चीखें उस परिवार की पीड़ा को बता रही है जिसके दो लो एक साथ काल के गाल में समा गये. इस घटना ने बबलू मंडल का हंसता खेलता परिवार उजाड़ दिया.
अधमरा हो गया घर का मुखिया
इस घटना में परिवार के मुखिया बबलू मंडल की जान तो बच गयी लेकिन भगवान ने उसे जीवन दिया वो भी दुखों से भरा. उसके एक बेटा व एक बेटी को ऊपर वाले ने छीन लिया. बबलू का सहारा चार वर्षीय बेटा मिठू व पत्नी रानी देवी मालदा में जिंदगी व मौत के बीच झूल रहे हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










