तीन ग्रामीणों को किया घायल

Updated at :01 Aug 2014 5:43 AM
विज्ञापन
तीन ग्रामीणों को किया घायल

– एमजीआर रेल में तैनात सीआइएसएफ के जवान ने की मारपीट – उप प्रमुख ने दी रेलवे ट्रैक उखाड़ फेंकने की चेतावनी बरहेट : फरक्का एनटीपीसी के एमजीआर रेल में तैनात सीआइएसएफ के जवानों ने गुरुवार को बरहेट संथाली के तीन लोगों को मारकर घायल कर दिया. प्राप्त जानकारी के अनुसार सुबह ललमटिया से फरक्का […]

विज्ञापन

– एमजीआर रेल में तैनात सीआइएसएफ के जवान ने की मारपीट

– उप प्रमुख ने दी रेलवे ट्रैक उखाड़ फेंकने की चेतावनी

बरहेट : फरक्का एनटीपीसी के एमजीआर रेल में तैनात सीआइएसएफ के जवानों ने गुरुवार को बरहेट संथाली के तीन लोगों को मारकर घायल कर दिया. प्राप्त जानकारी के अनुसार सुबह ललमटिया से फरक्का जा रही एमजीआर रेल बरहेट संथाली के समीप ट्रैक पर खड़ी थी.

इस दौरान सीआइएसएफ के जवान तेजी से दौड़ते हुये लगभग 30 मीटर दूर बरहेट संथाली गांव स्थित एक घर में घुस गये तथा तीन लोगों की जमकर पिटाई कर दी. जिससे तीनों का सिर फूट गया.

पहले भी हो चुकी है घटना

सीआइएसएफ के जवानों द्वारा मारपीट यह पहली घटना नहीं है बल्कि आये दिन इस प्रकार की घटनाओं को अंजाम दिया जाता रहा है. इधर एक वर्ष के अंदर तीन चार मारपीट की घटनाओं को सीआइएसएफ के जवानीं द्वारा अंजाम दिया गया. जिससे क्षेत्र के ग्रामीणों ने दहशत का माहौल है.

मारपीट की घटना के बाद रेल ट्रैक पर लाल झंडा लगाकर ग्रामीणों ने रेल परिचालन ठप कर दिया है. समाचार लिखे जाने तक एनटीपीसी के कोई पदाधिकारी मौके पर नहीं पहुंचे थे. घायलों का इलाज अस्पताल में चल रहा है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola