शिक्षक व कर्मी आज से हड़ताल पर

Updated at :31 Jul 2014 6:36 AM
विज्ञापन
शिक्षक व कर्मी आज से हड़ताल पर

साहिबगंज : साहिबगंज कॉलेज में पिछले दिनों बीएड के प्रो डेविड यादव के साथ छात्रों द्वारा मारपीट करने एवं बुधवार को कॉलेज में बिना सूचना के तालाबंदी करने, कुर्सी तोड़ने, सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने, परीक्षार्थी को परेशान करने को लेकर नंदन भवन में प्रभारी प्राचार्या डॉ मृदुला सिन्हा के अध्यक्षता में बैठक हुई. बैठक […]

विज्ञापन

साहिबगंज : साहिबगंज कॉलेज में पिछले दिनों बीएड के प्रो डेविड यादव के साथ छात्रों द्वारा मारपीट करने एवं बुधवार को कॉलेज में बिना सूचना के तालाबंदी करने, कुर्सी तोड़ने, सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने, परीक्षार्थी को परेशान करने को लेकर नंदन भवन में प्रभारी प्राचार्या डॉ मृदुला सिन्हा के अध्यक्षता में बैठक हुई.

बैठक में सर्वसम्मति से इस घटना की घोर भर्त्सना करते हुये निंदा की गई एवं कहा गया कि जब तक उक्त छात्रों के ऊपर विश्व विद्यालय या महाविद्यालय व जिला प्रशासन कार्रवाई नहीं करती है तो आगे की रणनीति बनायी जायेगी. बैठक में छात्र रवि कुमार का बीएड में फिलहाल नामांकन पर रोक लगा दिया गया है.

विश्व विद्यालय से आदेश मिलने के बाद ही कुछ करने की बात कही. सभी शिक्षकों ने एक सूर में कहा कि इस घटना की निष्पक्ष जांच होनी चाहिये, जिससे पूरे क्षेत्र में एक समय पढ़ाई के क्षेत्र में सबसे आगे रहने वाले इस महाविद्यालय में शैक्षणिक माहौल पुन: बहाल हो, दूध का दूध व पानी का पानी हो सके. उन्होंने कहा कि बीएड के कुछ छात्र छात्राओं ने प्राचार्या को छात्रों द्वारा लिखित आवेदन मिला है कि प्रोफेसर के साथ मारपीट हुई.

महाविद्यालय में लगे ताले में गुरुवार को मजिस्ट्रेट की उपस्थिति में ताला खुलवाने का निर्णय लिया गया. साथ ही सभी घटना की जानकारी विश्व विद्यालय प्रशासन को दी गयी कि महाविद्यालय की गरिमा बनी रहे. मौके पर डॉ रघुनंदन राम, डॉ रंजीत सिंह, प्रो अरविंद सिंह, हरिप्रकाश झा, अनुप कुमार, अनमोल अमर बाबा, अनिल कुमार, सिदाम सिंह मुंडा, प्रमोद कुमार दास, विप्लव रजक, सहित कई प्रोफेसर व शिक्षकेत्तर कर्मचारी उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola