अभाविप ने यूपीएससी चेयरमैन का फूंका पुतला

Updated at :15 Jul 2014 4:33 AM
विज्ञापन
अभाविप ने यूपीएससी चेयरमैन का फूंका पुतला

यूपीएससी में हिंदी की अनिवार्यता समाप्त करने का विरोध साहिबगंज : संघ लोक सेवा आयोग की परीक्षा में हिंदी की अनिवर्यता को समाप्त करने के निर्णय के विरोध में सोमवार को साहिबगंज कॉलेज के पास अभाविप कार्यकर्ताओं ने आयोग के चेयरमैन का पुतला दहन किया. इसके विरोध में दिल्ली में भी दो छात्र निलोत्पल व […]

विज्ञापन

यूपीएससी में हिंदी की अनिवार्यता समाप्त करने का विरोध

साहिबगंज : संघ लोक सेवा आयोग की परीक्षा में हिंदी की अनिवर्यता को समाप्त करने के निर्णय के विरोध में सोमवार को साहिबगंज कॉलेज के पास अभाविप कार्यकर्ताओं ने आयोग के चेयरमैन का पुतला दहन किया. इसके विरोध में दिल्ली में भी दो छात्र निलोत्पल व प्रमोद सात दिन से आमरन अनशन पर बैठे हैं. पुतला दहन कार्यक्रम का नेतृत्व अभाविप के राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य धर्मेद्र कुमार व नगर मंत्री श्रावण कुमार रमण कर रहे थे. मौके पर कार्यकर्ताओं ने कहा कि भारतीयता को विलुप्त करने का प्रयास रचा जा रहा है.

आयोग देश का सर्वोच्च आयोग है. इसमें हिंदी की अनिवार्यता को समाप्त करने की विद्यार्थी परिषद निंदा करती है. यूपीएससी की परीक्षा में हिंदी को शामिल करने के साथ-सभी प्रदेश की क्षेत्रीय भाषा को पाठ्यक्रम में शामिल किया जाय.

अभाविप के कार्यकर्ताओं ने पुतला को पटेल चौंक से स्टेशन होते हुए कॉलेज के मुख्य गेट के समीप ले जाकर जलाया. इस दौरान यूपीएससी के चेयरमैन के खिलाफ व हिंदी को अनिवाय करना होगा आदि नारे लगाये. कार्यक्रम का नेतृत्व कॉलेज मंत्री सतीश यादव ने किया. मौके पर रंजीत यादव, योगेश, संजय, मिथुन, सुदर्शन गुप्ता आदि थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola