हत्या मामले में नौ लोगों के विरुद्ध मामला दर्ज

Updated at :15 Jul 2014 4:33 AM
विज्ञापन
हत्या मामले में नौ लोगों के विरुद्ध मामला दर्ज

बरहेट : थाना क्षेत्र अंतर्गत फूलभंगा गांव के आलम अंसारी की हत्या रविवार को दिन-दहाड़े कर दी गयी थी. मामले में बरहेट थाना पुलिस ने मृतक के भाई जाफर अंसारी के बयान पर युनूस आलम, नजरूल इसलाम सहित कुल नौ लोगों के विरुद्ध कांड संख्या 82/14 हत्या का मामला दर्ज कर छानबीन कर रही है. […]

विज्ञापन

बरहेट : थाना क्षेत्र अंतर्गत फूलभंगा गांव के आलम अंसारी की हत्या रविवार को दिन-दहाड़े कर दी गयी थी. मामले में बरहेट थाना पुलिस ने मृतक के भाई जाफर अंसारी के बयान पर युनूस आलम, नजरूल इसलाम सहित कुल नौ लोगों के विरुद्ध कांड संख्या 82/14 हत्या का मामला दर्ज कर छानबीन कर रही है.

हालांकि इस मामले में अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हो पायी है. जाफर ने पुलिस को दिये बयान में बताया है कि रविवार को यूनुस आलम एवं नजरूल इसलाम दोनों एक मोटरसाइकिल से उसके घर आये और कुछ जरूरी काम की बात कह कर आलम अंसारी को अपने साथ ले गये. उनके पीछे सुकुरूद्दीन अंसारी, मलिक खातून, मैमुन बीबी, सैरून बीबी, आमना खातून, रेशमा खातून तथा नजमुन बीबी भी गये. दोपहर एक बजे तक आलम अंसारी के नहीं लौटने पर परिजनों ने खोजबीन शुरू की.

खोजबीन के क्रम में सलगा टोला के बहियार पहाड़ के रास्ते में आलम अंसारी की लाश मिली. इसकी सूचना पुलिस को दी गयी. पुलिस ने शव बरामद कर सोमवार को पोस्टमार्टम के लिये साहिबगंज भेज दिया. मामले में युनूस आलम ने दूरभाष पर बताया कि उन्हें एक षडयंत्र के तहत फंसाया जा रहा है. मामले की जांच होने पर सच्‍चाई सामने आ जायेगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola