छह घर तोड़े, पहुंचाया नुकसान

Updated at :11 Jul 2014 5:32 AM
विज्ञापन
छह घर तोड़े, पहुंचाया नुकसान

मेंहदीपोखर के गुरुटोला में दो जंगली हाथी ने मचाया तांडव तालझारी : कल्याणी पंचायत के मेंहदीपोखर गुरुटोला गांव में दो जंगली हाथी ने जम कर तांडव मचाया. बुधवार रात इन दोनों हाथियों ने छह घरों को तोड़ दिया. जिसमें हजारों की संपत्ति नष्ट हो गयी है. काफी मशक्कत बाद ग्रामीण हाथियों को गांव से निकालने […]

विज्ञापन

मेंहदीपोखर के गुरुटोला में दो जंगली हाथी ने मचाया तांडव

तालझारी : कल्याणी पंचायत के मेंहदीपोखर गुरुटोला गांव में दो जंगली हाथी ने जम कर तांडव मचाया. बुधवार रात इन दोनों हाथियों ने छह घरों को तोड़ दिया. जिसमें हजारों की संपत्ति नष्ट हो गयी है. काफी मशक्कत बाद ग्रामीण हाथियों को गांव से निकालने में सफल हुए. इस घटना के बाद से ग्रामीणों में दहशत है. लोगों ने वन विभाग से मुआवजे की मांग की है.

ग्रामीणों ने बताया कि मध्य रात्रि लगभग 1:30 बजे लोग गहरी नींद में सो रहे थे. तभी हाथियों ने गांव के चामू सोरेन के घर में हमला बोल दिया. लोग इधर उधर भागने लगे. ताड़ के डोकला में आग लगा कर हाथियों को भगाने का प्रयास होता रहा. हाथियों ने छोटा सिंहराय मुमरू, संजला हांसदा, बाबूजी मूमरू, संझली मुमरू व ताला बाबु सोरेन के घर को एक के बाद एक तोड़ता रहा. घरों में रखे चावल, धान, अरहड़, खेसारी सहित अन्य घरेलू समानों को नष्ट कर दिया. अहले सुबह 3:30 बजे ग्रामीण हाथियों को भगाने में सफल हुए. समाचार लिखे जाने तक कोई भी पदाधिकारी पीड़ित परिवार की सुधि लेने नहीं पहुंचे थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola