कदाचारमुक्त हुई इंटर प्रथम वर्ष की परीक्षा

साहिबगंज/बोरियो : साहिबगंज कॉलेज सहित अन्य महाविद्यालयों में मंगलवार को दूसरे दिन भी इंटरमीडिएट प्रथम वर्ष 11 वीं की परीक्षा हुई. साहिबगंज कॉलेज में परीक्षा संचालन के प्रभारी डॉ रंजीत कुमार सिंह ने बताया कि परीक्षा कदाचार मुक्त माहौल में हुई. पहली पाली में सुबह 9:45 से दोपहर 1:00 बजे तक परीक्षा चली. जिसमें भौतिकी […]
साहिबगंज/बोरियो : साहिबगंज कॉलेज सहित अन्य महाविद्यालयों में मंगलवार को दूसरे दिन भी इंटरमीडिएट प्रथम वर्ष 11 वीं की परीक्षा हुई. साहिबगंज कॉलेज में परीक्षा संचालन के प्रभारी डॉ रंजीत कुमार सिंह ने बताया कि परीक्षा कदाचार मुक्त माहौल में हुई. पहली पाली में सुबह 9:45 से दोपहर 1:00 बजे तक परीक्षा चली. जिसमें भौतिकी विज्ञान व दर्शन शास्त्र की परीक्षा हुई.
परीक्षा में 382 में से 362 व 21 में 9 परीक्षार्थी शामिल हुए. वहीं द्वितीय पाली में दोपहर 2:00 से 5:15 बजे तक इतिहास की परीक्षा हुई. जिसमें 642 में से 597 व भूगर्भ शास्त्र में 82 में 66 परीक्षार्थी शामिल हुए. परीक्षा 15 जुलाई तक चलेगी. बुधवार को प्रथम पाली में रसायन शास्त्र तथा द्वितीय पाली में राजनीतिक शास्त्र की परीक्षा होगी. बोरियो प्रतिनिधि के अनुसार बोरियो शिबू सोरेन जनजातीय महाविद्यालय में आइए, आइएससी, आइकॉम की परीक्षा मंगलवार को शुरू हुई.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










