आजसू ने किया एनएच जाम

Updated at :08 Jul 2014 5:09 AM
विज्ञापन
आजसू ने किया एनएच जाम

एनएच की दुर्दशा पर जतायी नाराजगी साहिबगंज : मिर्जाचौकी से फरक्का पश्चिम बंगाल की सीमा तक जर्जर एनएच 80 सड़क की जजर्र अवस्था के विरोध में आजसू ने सोमवार को एनएच जाम कर दिया. इसका नेतृत्व आजसू जिला अध्यक्ष चतुरानंद पांडेय कर रहे थे. इस दौरान महादेवगंज मठिया के पास चार घंटे तक एनएच जाम […]

विज्ञापन

एनएच की दुर्दशा पर जतायी नाराजगी

साहिबगंज : मिर्जाचौकी से फरक्का पश्चिम बंगाल की सीमा तक जर्जर एनएच 80 सड़क की जजर्र अवस्था के विरोध में आजसू ने सोमवार को एनएच जाम कर दिया. इसका नेतृत्व आजसू जिला अध्यक्ष चतुरानंद पांडेय कर रहे थे.

इस दौरान महादेवगंज मठिया के पास चार घंटे तक एनएच जाम रहा. मौके पर श्री पांडे ने आम लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि इस क्षेत्र की जजर्र सड़क के कारण आये दिन दुर्घटना घटती रहती है. बड़े-बड़े गड्डे बन जाने के कारण बिहार, बंगाल, व अन्य राज्य से आये ट्रक व बड़े वाहन की खराबी व गुल्ला टूटने का प्रतिदिन घटना होती है.

जिसके कारण कई बार बड़े वाहन का ब्रेक डाउन हो जाने से आवागमन बाधित हो जाती है. उन्होंने कहा कि अभी तक मरम्मत का काम शुरू नहीं किया गया है. जाम की सूचना मिलते ही मुफस्सिल थाना प्रभारी ब्रजेश्वर चतुर्वेदी, सअनि मुकेश कुमार, दल बल के साथ पहुंचकर आंदोलनकारी को समझाया. तब जाकर लोग माने व जाम हटा. मौके पर आजसू के रामप्रवेश यादव, निरंजन यादव, शशिकांत दूबे, यमुना यादव, गोपाल गोंड, दुर्गा यादव सहित दर्जनों कार्यकर्ता साथ में थे. सभी लोग सरकार विरोधी नारे लगा रहे थे. जाम समाप्ति के बाद डीसी के माध्यम से राष्ट्रपति व राज्यपाल के नाम ज्ञापन भेजा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola