चालू होने से पहले पुल में आयी दरार

कोटालपोखर : पाकुड़-बरहरवा मुख्य पथ पर बरहरवा प्रखंड क्षेत्र के श्रीकुंड व पलाशबोना गांव के मध्य करोड़ों रुपये की लागत से पीडब्ल्यूडी विभाग की ओर से बनाये गये नवनिर्मित पुल आवागमन के लिए चालू करने के पहले ही दोनों ओर छतों में दरार आ गयी है. जिससे उसकी गुणवत्ता पर प्रश्न चिह्न् लग गया है. […]
कोटालपोखर : पाकुड़-बरहरवा मुख्य पथ पर बरहरवा प्रखंड क्षेत्र के श्रीकुंड व पलाशबोना गांव के मध्य करोड़ों रुपये की लागत से पीडब्ल्यूडी विभाग की ओर से बनाये गये नवनिर्मित पुल आवागमन के लिए चालू करने के पहले ही दोनों ओर छतों में दरार आ गयी है. जिससे उसकी गुणवत्ता पर प्रश्न चिह्न् लग गया है.
पुल के निर्माण में कम मात्र में सीमेंट व घटिया सामग्री का उपयोग किये जाने के कारण ही इस तरह की समस्या उत्पन्न हुई है. जबकि पुल के दोनों ओर बनाया जा रहा एप्रोच भी अब तक अधूरा है. ग्रामीणों ने पुल निर्माण में गड़बड़ी की उच्च स्तरीय जांच की मांग उपायुक्त साहिबगंज से की है.
क्या कहते हैं पदाधिकारी : पीडब्ल्यूडी के कार्यपालक अभियंता सुशील कुमार ने कहा कि योजना स्थल पर जांच करने के बाद ही मामला स्पष्ट हो सकेगा. दोषी पाये जाने पर संवेदक के विरुद्ध कार्रवाई की जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










