नहीं हो सका टेंडर, हंगामा

साहिबगंज : नप कार्यालय में ग्रुप ए में विद्युत सामग्री, ग्रुप बी में चापानल मरम्मती सामग्री, ग्रुप सी में हैंड ट्रॉली व 13वें वित्त आयोग से चार पहिये वाहन व ट्रैक्टर का टेंडर 15 दिनों के लिए होना था. लेकिन कार्यपालक दंडाधिकारी द्वारा अचानक टेंडर को रद्द कर दिये जाने की घोषणा से टेंडरकर्ताओं ने […]
साहिबगंज : नप कार्यालय में ग्रुप ए में विद्युत सामग्री, ग्रुप बी में चापानल मरम्मती सामग्री, ग्रुप सी में हैंड ट्रॉली व 13वें वित्त आयोग से चार पहिये वाहन व ट्रैक्टर का टेंडर 15 दिनों के लिए होना था. लेकिन कार्यपालक दंडाधिकारी द्वारा अचानक टेंडर को रद्द कर दिये जाने की घोषणा से टेंडरकर्ताओं ने बुधवार की संध्या चार बजे खूब हंगामा किया.
मौके पर नगर पर्षद अध्यक्ष राजेश गोंड ने कहा कि दोपहर दो बजे तक निविदा प्राप्ति का समय था. तीन बजे खोला जाना चाहिये था. अचानक कार्यपालक पदाधिकारी सीके यादव द्वारा टेंडर रद्द करना समझ से परे है. मौके पर पूर्व वार्ड पार्षद बास्की नाथ यादव, पार्षद निजामुद्दीन, सहित कई टेंडर कर्ता उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




