सदर अस्पताल में आधा दर्जन रोगी भरती

Updated at : 10 May 2018 5:08 AM (IST)
विज्ञापन
सदर अस्पताल में आधा दर्जन रोगी भरती

साहिबगंज : अचानक मौसम में आयी बदलाव के कारण साहिबगंज जिला मुख्यालय सहित ग्रामीण क्षेत्रो में डायरिया का प्रकोप बढ़ गया है. जिसके कारण साहिबगंज जिला सदर अस्पताल, राजमहल अनुमंडल अस्पताल के अलावे जिले के सभी प्रखंडों के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में डायरिया पीड़ित मरीजों की संख्या में वृद्धि हुई है. इस संबंध में अस्पताल […]

विज्ञापन

साहिबगंज : अचानक मौसम में आयी बदलाव के कारण साहिबगंज जिला मुख्यालय सहित ग्रामीण क्षेत्रो में डायरिया का प्रकोप बढ़ गया है. जिसके कारण साहिबगंज जिला सदर अस्पताल, राजमहल अनुमंडल अस्पताल के अलावे जिले के सभी प्रखंडों के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में डायरिया पीड़ित मरीजों की संख्या में वृद्धि हुई है. इस संबंध में अस्पताल के एमओ डॉ गुंजन गौरव ने बताया की गर्मी के कारण ही डायरिया तेजी से लागों में फैल रहा है. उन्होंने बताया कि प्रतिदिन पांच से सात डायरिया पीड़ित रोगी इलाज के लिये जिला सदर अस्पताल आ रहे है. वहीं उन्होंने आगे कहा कि बासी भोजन व दूषित पानी के कारण डायरिया रोग होता है. डायरिया की पहली पहचान है कि रोगी को उल्टी व दस्त होना शुरू हो जाता हैं. डायरिया होने पर लोगों को लापरवाही नहीं बरतनी चाहिए. बासी भोजन व खुले में रखे खाद्य सामग्री व बाजार में मिल रहे फार्स्ट फूड खाने से बचना चाहिए तभी लोग डायरिया जैसे रोगों से बच सकते हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola